9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: विधानसभा अध्यक्ष के साथ बृजेश पाठक, राजा भैया, केशव प्रसाद मौर्य सभी ने लगाए जय श्रीराम के नारे

प्रशासन ने लखनऊ से लेकर रामनगरी तक की यात्रा के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Feb 11, 2024

 Ram Lalla Darshan

Ram Lalla Darshan

विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी विधायक रामलला का दर्शन करने अयोध्या के लिए यूपी विधानसभा से निकले। सभी सदस्य रोडवेज की लग्जरी बसों से हुए रवाना। रामलला का दर्शन करके सभी विधायक शाम 4 बजे अयोध्या से वापस निकलेंगे ।

योगी कैबिनेट अयोध्या में

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ योगी कैबिनेट और भाजपा सहित सहयोगी दलों के सभी विधायक अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए सुबह नौ बजे रवाना हो चुके है, विधायकों के जाने के लिए दस सरकारी बसों का इंतजाम किया गया था जिसमे सभी विधायक और मंत्रीगण की सीटे सुनिश्चित थी।

सपा अध्यक्ष ने फिर किया मना

शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष ने सपा अध्यक्ष से भी चलने के लिए बोला तो सपा अध्यक्ष ने सदन में एक बार फिर ठुकराया न्योता, 22 जनवरी को न्योता मांगने वाले शिवपाल सिंह यादव ने भी ठुकराया न्योता।

विधानसभा सदस्य अयोध्या हुए रवाना समय

सुबह 8 बजे सभी विधायक पहुंचे विधान भवन

9. 00 बजे रोडवेज की लग्जरी बसों से हुए रवाना

11.30 से बजे अयोध्या पहुंचेंगे विधानसभा सदस्य

11.30 से 12.30 बजे तक हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन।