scriptशर्मनाक: बीच सड़क पर लड़की के कपड़े फाड़ने लगा शख्स, विरोध करने पर की ये हरकत | Uttar pradesh women was dragged by a women beat her and started tearing clothes on the road | Patrika News
लखनऊ

शर्मनाक: बीच सड़क पर लड़की के कपड़े फाड़ने लगा शख्स, विरोध करने पर की ये हरकत

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक युवक ने छेड़खानी का विरोध करने पर सरेआम युवती के कपड़े फाड़ दिए।

लखनऊJun 12, 2024 / 05:14 pm

Swati Tiwari

ये सनसनीखेज मामला लखनऊ में बीकेटी गांव से सामने आया है। यहां एक लड़के ने सरेआम लड़की के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। जब लड़की ने चीख पुकार मचाई तो उसके भाई बचाने के लिए घर से बाहर आए तो लड़के ने उसके भाईयों को भी नहीं बख्शा। अपने आस-पास लोगों को देखकर लड़के ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया।

काम से वापस लौट रही थी लड़की

पीड़िता के मुताबिक वह बैंक एजेंट है। विकासनगर स्थित कार्यालय में क्रेडिट कार्ड बनाने का काम करती है। सोमवार देर शाम वह वापस घर लौट रही थी तभी वह लड़का वहां आ धमका। लड़के का नाम आशु है और वह लड़की के गांव का ही रहने वाला है।

सड़क के बीच की ये शर्मनाक हरकत

लड़की ने बताया कि जब ई-रिक्शा से उतरकर पैदल घर जाने लगी। वह कुछ दूर आगे बढ़ी थी तभी पीछे से आशू उनके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध जताने पर युवक ने उनकी पिटाई कर दी। बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा। सड़क पर गिर जाने से उनके हाथ पैर में भी चोट आ गई। डीसीपी उत्तरी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित आशु को गिरफ्तार कर लिया है।

Hindi News/ Lucknow / शर्मनाक: बीच सड़क पर लड़की के कपड़े फाड़ने लगा शख्स, विरोध करने पर की ये हरकत

ट्रेंडिंग वीडियो