scriptसिटी बसों का दायरा बढ़ा, शहर के बाहर भी जाएंगी बसें  | uttar pradesh parivahan nigam city bus fare increase | Patrika News
लखनऊ

सिटी बसों का दायरा बढ़ा, शहर के बाहर भी जाएंगी बसें 

सिटी बस एमडी ने कैंट क्षेत्र से गुजरने वाली बसों का टैक्स न चुकाने की शर्त पर बसों का संचालन शुरू कराने की शर्त रखी थी। अधिकारियों की मानें तो बोर्ड के अधिकारियों ने यह शर्त मान ली है।

लखनऊMay 06, 2016 / 11:34 pm

Prashant Mishra

Arbitrary

Brunt passengers

लखनऊ. लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड प्रबंधन ने शहर में संचालित सिटी बसों को शहर से बाहर भी भेजने का फैसला लिया है। शुक्रवार से प्रबंधन अपनी बसों को शहर की सीमा से बाहर रहीमाबाद तक संचालित करेगा। बालागंज से कई सिटी बसें रहीमाबाद के लिए रोजाना संचालित होंगी।
 
लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट एमडी ए रहमान ने बताया कि यह सिटी बस सुबह छह बजे बालागंज से रहीमाबाद के लिए प्रस्थान करेगी, उसी प्रकार रहीमाबाद से भी इसी समय गंतव्य के लिए रवाना की जाएगी। दोनों स्थानों के बीच का किराया 35 रुपए निर्धारित किया गया है।

दुबग्गा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीके गर्ग ने बताया कि निलमथा से सदर बाजार के लिए चार बसें संचालित करने के लिए बुधवार को कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी, जिसके बाद रूट का सर्वे किया गया। लेकिन अधिकारियों द्वारा पहले जिस रूट से बसों का संचालन शुरू कराने की बात कही थी, अब उसमें थोड़ा बदलाव किया गया है। नए रूट का एक से दो दिन के अंदर सर्वे करा लिया जाएगा। उसके बाद निलमथा से सदर बाजार के लिए चार बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा।

बता दें कि इस रूट पर कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों ने सिटी बस प्रबंधन से बस चलाने का अनुरोध किया है। सिटी बस एमडी ने कैंट क्षेत्र से गुजरने वाली बसों का टैक्स न चुकाने की शर्त पर बसों का संचालन शुरू कराने की शर्त रखी थी। अधिकारियों की मानें तो बोर्ड के अधिकारियों ने यह शर्त मान ली है।

Hindi News/ Lucknow / सिटी बसों का दायरा बढ़ा, शहर के बाहर भी जाएंगी बसें 

ट्रेंडिंग वीडियो