scriptUP Weather Today: यूपी में अभी और गिरेगा पारा, नोएडा से लखनऊ तक ठिठुरन बढ़ी, जानें मौसम का हाल | UP Weather Today: Mercury will fall further in UP, chill increases fro | Patrika News
लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में अभी और गिरेगा पारा, नोएडा से लखनऊ तक ठिठुरन बढ़ी, जानें मौसम का हाल

यूपी में ठंड बढ़ता जा रहा है । यहां के कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हिमालयी क्षेत्र की तलहटी में होने के कारण प्रदेश में बरेली सबसे ठंढ़ा स्थान बना हुआ है।

लखनऊDec 15, 2023 / 11:13 am

Markandey Pandey

cold_girls.jpg

मैदानी इलाकों में ठंड के बढ़ने के भी आसार है।

UP Weather Today: प्रदेश में हर दिन और हर रात बीतने के साथ ही यहां पर पारा लगातार गिरता जा रहा है। यहां पर सर्दी बढ़ती जा रही हैं। न्यूनतम तापमान में भी पिछले कुछ दिनों में कमी दर्ज की गई है। सुबह के समय कई इलाकों में घने कोहरे के कारण लोगों को कम विजिबिलिटी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिन तक मौसम इस तरह का बना रहेगा फिर तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज की जाएगी।
ताजा पश्चिमी विक्षोभ 16 दिसंबर से एक्टिव हो रहा है जिसका हिमालयी इलाकों में प्रभाव देखने को मिलेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना बनी हुई है और फिर मैदानी इलाकों में ठंड के बढ़ने के भी आसार है। यूपी में कई इलाकों में मौसम के आज भी शुष्क बने रहने एक या दो जगह पर हल्के से मध्यम स्तर पर कोहरा पड़ने की संभावना हैं। 15, 16 17 दिसंबर को भी यूपी में मौसम शुष्क बने रहने का आसार है।
लखनऊ में अभी कड़ाके की ठंडक तो नहीं पड़ रही है लेकिन कुछ ही दिन में सर्दी अपना प्रभाव दिखाने लगेगी। मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई गई है कि 20 दिसम्बर तक यूपी का मौसम शुष्क बना रहेगा और मध्यम कोहरा पड़ सकता है। वहीं, नोएडा, गाजियाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में ठंड का प्रभाव लगातार बढ़ता हुआ देखा जा सकता है।पूर्वांचल में भी पछुआ हवा से दिन में ठंडक महसूस किया जा सकता है। पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल में 15 दिसंबर को मौसम के शुष्क बने रहने के आसार है।

Hindi News/ Lucknow / UP Weather Today: यूपी में अभी और गिरेगा पारा, नोएडा से लखनऊ तक ठिठुरन बढ़ी, जानें मौसम का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो