scriptलोकसभा चुनाव 2024 के बीच सपा ने बदला प्रदेश अध्यक्ष, इस दिग्गज नेता को दी जिम्मेदारी | SP changes state president amid Lok Sabha elections 2024 gives responsibility to Shyam Lal Pal | Patrika News
लखनऊ

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच सपा ने बदला प्रदेश अध्यक्ष, इस दिग्गज नेता को दी जिम्मेदारी

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।

लखनऊMay 06, 2024 / 02:09 pm

Sanjana Singh

Samajwadi Party

Samajwadi Party

Samajwadi Party: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान से पहले समाजवादी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। सपा ने अब श्याम लाल पाल को उत्तर प्रदेश को अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले सपा ने नरेश उत्तम पटेल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। नरेश फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं।

सपा में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हैं श्याम लाल पाल

श्याम लाल पाल प्रयागराज के रहने वाले हैं। पार्टी में वो प्रदेश उपाध्यक्ष और महासचिव रह चुके हैं। श्याम लाल पाल ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। सूत्रों का दावा है कि गैर यादव पिछड़ा वोट बैंक को मजबूत करने के लिए अखिलेश यादव ने श्याम लाल को कमान सौंपी हैं।
Lok Sabha Elections 2024

Hindi News/ Lucknow / लोकसभा चुनाव 2024 के बीच सपा ने बदला प्रदेश अध्यक्ष, इस दिग्गज नेता को दी जिम्मेदारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो