scriptजेल में चल रही थी रामलीला, मौके का फायदा उठाकर दो खूंखार कैदी फरार | Patrika News
लखनऊ

जेल में चल रही थी रामलीला, मौके का फायदा उठाकर दो खूंखार कैदी फरार

Prisoner escapes from jail:जेल में बंद दो खूंखार कैदी फरार हो गए हैं। उस वक्त जेल में रामलीला मंचन चल रहा था। साथ ही निर्माण कार्य भी चल रहा था। पुलिस ने उनकी धरपकड़ के लिए नाकेबंदी शुरू कर दी है। कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन में खलबली का माहौल है।

लखनऊOct 12, 2024 / 10:46 am

Naveen Bhatt

Two prisoners have escaped from Haridwar's Roshnabad jail

दो खूंखार कैदी रोशनाबाद जेल से भाग गए हैं

Prisoner escapes from jail:दो खूंखार कैदी जेल तोड़कर फरार हो गए हैं। ये घटना उत्तराखंड के हरिद्वार के रोशनाबाद जिला जेल में घटी है। रुड़की निवासी पंकज और यूपी के गोंडा निवासी राजकुमार रोशनाबाद जेल में बंद थे। पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। वहीं राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी था। शुक्रवार रात दोनों कैदी जिला कारागार रोशनाबाद से फरार हो गए। वह दोनों कैदी निर्माण कार्य और रामलीला का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। दो कैदियों के फरार होने की घटना सामने आते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस दोनों कैदियों की तलाश में जुट गई है।

अपहरण और हत्या मामले में थे बंद

दोनों खूंखार कैदी अपहरण और हत्या के मामले में रोशनाबाद जेल में बंद थे। पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था । राजकुमार राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी है। बताया जा रहा है की रामलीला जेल में चल रही थी। साथ ही कुछ निर्माण भी कराया अंदर चल रहा है। इसको लेकर एक सीढी लगी हुई थी।
ये भी पढ़ें:- चीन के माउंट चोआयू पर तिरंगा फहराकर शीतल ने रचा इतिहास

शहर भर में नाकेबंदी

दो खूंखार कैदियों के भागने की घटना सामने आने से जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में खलबली का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे शहर में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। साथ ही विभिन्न इलाकों में नाकेबंदी भी की गई है। जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो थे है। पुलिस अधिकारियों का कहना कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनके संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है। कैदियों के भागने की घटना पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Hindi News / Lucknow / जेल में चल रही थी रामलीला, मौके का फायदा उठाकर दो खूंखार कैदी फरार

ट्रेंडिंग वीडियो