scriptइस तारीख से शुरू हो सकता है NEET UG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन, 5 मई को होगा एग्जाम | NEET UG 2024 registration will start on this date exam on May 5 | Patrika News
लखनऊ

इस तारीख से शुरू हो सकता है NEET UG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन, 5 मई को होगा एग्जाम

NEET UG 2024 परीक्षा का आयोजन NTA 05 मई 2024 को करेगा। यह एग्जाम पेन और पेपर मोड में होगा।

लखनऊJan 06, 2024 / 10:54 am

Sanjana Singh

neet_ug_2024.jpg
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जल्द ही शुरू हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, NEET UG एग्जाम के लिए फरवरी में नोटिफिकेशन जारी होगा और इसके बाद एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू किया जा सकता है। सटीक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
दरअसल, 2023 में NEET UG परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 6 मार्च को शुरू हुआ था और उम्मीदवारों को 6 अप्रैल, 2023 तक अप्लाई करने की लास्ट डेट थी। ऐसे में यह संभावना है कि इस साल भी 6 मार्च के आसपास रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। हालांकि, NEET UG परीक्षा नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें

बाप-बेटी ने एक साथ क्रैक किया UPSSSC का एग्जाम, दोनों बने लेखपाल



5 मई को NEET UG का होगा एग्जाम
जारी की गई सूचना के मुताबिक, NEET UG 2024 परीक्षा का आयोजन NTA 05 मई 2024 को करेगा। यह एग्जाम पेन और पेपर मोड में होगा। परीक्षा 13 भाषाओं में होगी, जिसमें- अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित अन्य शामिल हैं। आपको बता दें कि इस परीक्षा के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को PCB के साथ 12वीं पास होना जरूरी है।

Hindi News/ Lucknow / इस तारीख से शुरू हो सकता है NEET UG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन, 5 मई को होगा एग्जाम

ट्रेंडिंग वीडियो