scriptLucknow Satta Bazar ओपिनियन:  यूपी को इस बार मिलेंगे कम से कम 16 नए सांसद | Lucknow Satta Bazar Opinion in Lok Sabha Elections 2024 | Patrika News
लखनऊ

Lucknow Satta Bazar ओपिनियन:  यूपी को इस बार मिलेंगे कम से कम 16 नए सांसद

Lucknow Satta Bazar Opinion : लोकसभा चुनाव में इस बार नए सांसद को मिल सकता हैं अच्छा मौका।16 सीटों पर कुछ पुराने है तो कई नए चेहरे मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरे हैं। जल्द रिजल्ट होगा सबके सामने। आइये जानते हैं…

लखनऊJun 01, 2024 / 10:46 am

Ritesh Singh

Lok Sabha Election

Lok Sabha Election

लोकसभा चुनाव 2024 में अब तक छह चरण पूरे हो चुके हैं और सिर्फ अंतिम चरण का मतदान बाकी है। इस बार उत्तर प्रदेश, जो देश का सबसे ज्यादा सांसदों वाला प्रदेश है, में 16 लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहां चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशी पहली बार संसद पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इनमें बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन और सपा-कांग्रेस के इंडिया गठबंधन दोनों ने नए चेहरों को मौका दिया है। इस सूची में वे उम्मीदवार भी शामिल हैं जिन्होंने पिछले चुनावों में हार का सामना किया था। इन 16 सीटों पर मुकाबला करने वाले नए प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है। 
1.गाजियाबाद
2.मेरठ
3.बिजनौर
4.नगीना
5.कानपुर
6.हाथरस
7.बाराबंकी
8.बदायूं
9.घोसी
10.बागपत
11.प्रयागराज
12.कैसरगंज
13.फूलपुर
14.बहराइच
15.जौनपुर
16.देवरिया

इन सीटों पर उम्मीदवारों की नई पंक्ति से मुकाबला दिलचस्प और अप्रत्याशित हो सकता है। प्रत्येक उम्मीदवार का यह पहला प्रयास है कि वे संसद तक पहुंच सकें, और इस प्रकार ये चुनावी मुकाबले काफी महत्वपूर्ण और रोमांचक हो गए हैं। देखना यह होगा कि मतदाता इन नए चेहरों को कितना समर्थन देते हैं और कौन सा गठबंधन इन सीटों पर जीत दर्ज करता है।

लखनऊ सट्टा बाजार 

लखनऊ सट्टा बाजार के दावों की हकीकत मतगणना के बाद ही सामने आएगी। हालांकि, यह बाजार अपने सटीक अनुमानों के लिए जाना जाता है, फिर भी इसके अनुमान कई बार गलत भी साबित हो चुके हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव में  यूपी की  सीटों पर जंग बहुत ही रोचक हैं। लखनऊ सट्टा बाजार ग्राउंड जानकारी के आधार पर अपनी एक राय सभी के सामने प्रस्तुत करता हैं।  

उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण में 13 सीटों पर वोटिंग

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में एक जून यानी आज को यूपी की कुल 13 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं । इन सीटों में पीएम नरेंद्र मोदी की वाराणसी लोकसभा और राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ का गृह क्षेत्र गोरखपुर लोकसभा सीट शामिल है। इसके अलावा यूपी में लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के दौरान कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं ।

कौन – कौन नए प्रत्याशी

लोकसभा सीट ——————————————– एनडीए —————————-इंडिया गठबंधन

गाजियाबाद————————————————अतुल गर्ग – बीजेपी—————— डॉली शर्मा (कांग्रेस)

बागपत—————————————————  राजकुमार सांगवान – रालोद———–  अमरपाल शर्मा (सपा)

जौनपुर————————————————- कृपाशंकर सिंह- बीजेपी—————— बाबू सिंह कुशवाहा सपा 
बाराबंकी———————————————  राजरानी रावत – बीजेपी————- तनुज पुनिया – कांग्रेस

कैसरगंज————————————  करण भूषण सिंह- बीजेपी————- भगत राम मिश्रा सपा 

देवरिया——————————— प्रकाश मणि- बीजेपी——————— अखिलेश प्रताप – कांग्रेस 

बहराइच————————— आनंद गोंड – बीजेपी———————— रमेश गौतम – सपा 
घोसी—————————– अरविंद राजभर (सुभासपा)—————–  राजीव राय सपा 

फूलपुर————————— प्रवीण पटे- बीजेपी——————— अमरनाथ मौर्य- सपा 

प्रयागराज————————     नीरज त्रिपाठी बीजेपी ———————— उज्जवल रमण मीणा – सपा 

बदायूं————————————-     दुर्विजय सिंह – बीजेपी———————— आदित्य यादव – सपा
कानपुर———————————— रमेश अवस्थी – बीजेपी—————– आलोक मिश्रा – कांग्रेस

बिजनौर—————————– चंदन चौहान – रालोद——————— दीपक सैनी – सपा

मेरठ——————————- अरुण गोविल – बीजेपी——— सुनीता वर्मा – सपा

नगीना———————– ओम कुमार – बीजेपी——————— मनोज कुमार – सपा
हाथरस————————- अनूप वाल्मीकि – बीजेपी—————- जसबीर वाल्मीकि सपा

Hindi News/ Lucknow / Lucknow Satta Bazar ओपिनियन:  यूपी को इस बार मिलेंगे कम से कम 16 नए सांसद

ट्रेंडिंग वीडियो