scriptSP-RLD के बीच सीट फार्मूले पर बनी बात, जयंत के खाते में पश्चिम यूपी की 7 सीट | loksabha election 2024 SP-RLD alliance Akhilesh yadav jayant chaudhary | Patrika News
लखनऊ

SP-RLD के बीच सीट फार्मूले पर बनी बात, जयंत के खाते में पश्चिम यूपी की 7 सीट

लोकसभा चुनाव 2024 से मद्देनजर सपा और आरएलडी के बीच सीट बंटवारे पर बात बन गई है। इससे पहले भी 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में दोनों दलों ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।

लखनऊJan 19, 2024 / 06:03 pm

Aman Kumar Pandey

akhilesh with jayant
Lucknow: लोकसभा चुनाव 2024 से मद्देनजर सपा और आरएलडी के बीच शुक्रवार 19 जनवरी को समझौता हो गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। अखिलेश यादव ने आज जयंत चौधरी से मुलाकात की। सपा पश्चिम यूपी की 7 लोकसभा सीटें आरएलडी को देगी।
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1748276495431389388?ref_src=twsrc%5Etfw
किन सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी आरएलडी ?

समझौते के मुताबिक आरएलडी पश्चिम के यूपी की बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, मथुरा, अमरोहा और कैराना लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ सकती है। इससे पहले भी 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में दोनों दलों ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। तब यूपी की कुल 403 विधानसभा सीटों में से सपा ने 111 और आरएलडी ने 8 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी।
यह भी पढ़े: जल्‍दी करें दर्शन, आज शाम 7 बजे बंद हो जाएगा राम मंदिर

मायावती ने किया था अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन के अवसर पर 15 जनवरी को लोकसभा चुनाव 2024 में अकेले मैदान में उतरने का ऐलान किया था। मायावती ने साफ किया कि राजनीति से संन्यास लेने का अभी उनका कोई इरादा नहीं है।

Hindi News/ Lucknow / SP-RLD के बीच सीट फार्मूले पर बनी बात, जयंत के खाते में पश्चिम यूपी की 7 सीट

ट्रेंडिंग वीडियो