scriptLok Sabha Chunav: मिशन 2024 के लिए BJP ने बनाया धांसू प्लान, आखिर क्या है ‘स्पेशल 21’? | Lok Sabha Chunav Special 21 will work to make Mission 2024 in UP | Patrika News
लखनऊ

Lok Sabha Chunav: मिशन 2024 के लिए BJP ने बनाया धांसू प्लान, आखिर क्या है ‘स्पेशल 21’?

Lok Sabha Chunav: बीजेपी 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए रणनीति बनाने में जुट गई है। यूपी में बीजेपी के मिशन 2024 को ‘स्पेशल 21’ आसान बनाएंगे। जाने किसे कहां जिम्मेदारी मिली है।

लखनऊMay 26, 2023 / 10:31 pm

Anand Shukla

narendra_modi_and_amit_shah.jpg

बीजेपी ‘स्पेशल 21’ के जरिए विपक्ष को गढ़ को ढहाएगी।

Lok Sabha Chunav 2024: 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। मिशन 2024 के लिए बीजेपी ने यूपी में खास तरह की रणनीति बनाई है। बीजेपी हर एक वोट को अपने पाले में लाना चाहती है। इसके साथ ही यूपी के 80 के 80 लोकसभा सीटों को जीतने के लिए पूरा दमखम लगा रही है।
2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी विपक्ष के गढ़ को ध्वस्त करना चाहती है। इसके लिए बीजेपी अभी से ही ‘सीट टु सीट’ मार्किंग करना शुरू कर दी है। बीजेपी को पता है कि केंद्र का रास्ता यूपी से होकर जाता है। ऐसे में पार्टी ने 80 लोकसभा सीटों को 21 क्लस्टर में बांट दिया है। इन ‘स्पेशल 21’ के जरिए पार्टी चुनावी जमीन को और मजबूत करने में जुटेगी।
यह भी पढ़ें

जिस केस में आजम हुए बरी, उसमें वादी का आया बयान, बोला- डीएम के दबाव में लिखवाई थी एफआईआर


क्लस्टर में 3 सदस्यीय की बनाई गई है टीम
हर लोकसभा क्लस्टर में 3 सदस्यीय टीम बनाई गई है। पहला सदस्य केंद्रीय मंत्री, राज्यों की सरकार में मंत्री, पूर्व सीएम और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जैसे कद के नेता को बनाया गया है। दूसरे सदस्य के रूप में राष्ट्रीय संगठन मोर्चा का वर्तमान या पूर्व पदाधिकारी, अन्य प्रदेशों में अहम पद पर या सांसद-विधायक को शामिल किया गया है। तीसरे सदस्य के तौर पर पूर्व जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय स्तर पर संगठन के पदाधिकारी को जगह दी गई है।

इन नेताओं को बीजेपी ने दी मिशन 2024 की जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश में 7 केंद्रीय मंत्रियों को लगाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और रघुवर दास को भी 1-1 क्लस्टर की जिम्मेदारी दी गई है। आरके सिंह को जालौन, झांसी, अकबरपुर और कानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मीनाक्षी लेखी को फिरोजाबाद, आगरा, फतेहपुर, एटा की कमान दिया गया है। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री मोहन यादव को गोंडा, कैसरगंज, सीतापुर, बहराइच की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज तिवारी को लखनऊ, बाराबंकी, मोहनलालगंज की कमानी सौंपी गई है। लखीमपुर खीरी, मिश्रिख, धौराहरा और हरदोई की कमान मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास नारंग संभालेंगे। शाहनवाज हुसैन को अमेठी, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद की जिम्मेदारी गई है।
यह भी पढ़ें

मेरठ में वंदे मातरम को लेकर हुआ हंगामा, शपथ ग्रहण समारोह में AIMIM और BJP के पार्षद

राधा मोहन सिंह को मथुरा, अलीगढ़, हाथरस की जिम्मेदारी संभालेंगे। डुमरियागंज, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज की कमान रघुवर दास को दी गई है। रमेश पोखरियाल को फतेहपुर, कौशांबी, बांदा, हमीरपुर का दायित्व सौंपा गया है।
अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा को आंवला, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर का दायित्व सौंपा गया है। बागपत, बुलंदशहर, मेरठ की कमान तेजस्वी सूर्या संभालेंगे। हिमाचल प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कश्यप को फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा की जिम्मेदारी दी गई है।
भदोही, मछली शहर, वाराणसी, चंदौली की कमान एसपी सिंह बघेल संभालेंगे। धन सिंह रावत को संत कबीर नगर, बस्ती, सुल्तानपुर, फैजाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। रेखा वर्मा को रामपुर और पीलीभीत का दायित्व दिया गया है। नितिन पटेल कैराना, मुजफ्फरनगर की जिम्मेदारी संभालेंगे। त्रिवेंद्र सिंह रावत को बांसगांव, देवरिया, बलिया, आजमगढ़, सलेमपुर की कमान सौंपी गई है। अश्वनी वैष्णव को सहारनपुर, नगीना, बिजनौर की जिम्मेदारी दी गई है।

Hindi News/ Lucknow / Lok Sabha Chunav: मिशन 2024 के लिए BJP ने बनाया धांसू प्लान, आखिर क्या है ‘स्पेशल 21’?

ट्रेंडिंग वीडियो