6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाजवादी नेता अबू आजमी पर शिकंजा, लखनऊ, मुंबई और वाराणसी के ठिकानों पर IT की रेड

Abu Aslam Azmi: आयकर विभाग (Income Tax) की टीम की यूपी के वाराणसी में छापेमारी चल रही है। विनायक ग्रुप और समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के लखनऊ, मुंबई और वाराणसी वाले जगहों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट छापेमारी कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Oct 05, 2023

Income tax raid in varanasi samajwadi party maharashtra president abu asim azmi

समाजवादी नेता अबू आजमी पर IT का शिकंजा।

Abu Aslam Azmi: आयकर विभाग की टीम ने विनायक ग्रुप और समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के लखनऊ, मुंबई और वाराणसी वाले जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं। बता दें कि इनकम टैक्स विभाग ने इसके पहले समाजवादी पार्टी अबू आजमी पर 160 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का आरोप लगाते हुए समन भेजा था। आरोप है कि आजमी को वाराणसी से मुंबई तक हवाला के जरिए 40 करोड़ रुपए मिले थे।

सूत्रों के अनुसार इनकम टैक्स विभाग वाराणसी में विनायक ग्रुप के मामले की जांच कर रहा था। उसी जांच के दौरान आजमी की भूमिका सामने आयी थी। विनायक ग्रुप ने बनारस में कई शॉपिंग सेंटर, इमारत, मॉल और बहुमंजिली आवासीय इमारतों का निर्माण किया है।

पहले ही आईटी की हो चुकी है छापेमारी
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनायक ग्रुप की कुल इनकम चार भागों में बांटी जाती थी और उसका एक हिस्सा अबू आजमी के पास जाता था। 2018 से 2022 के दौरान 200 करोड़ रुपए की इनकम हुई थी। इसमें से 160 करोड़ रुपए इनकम का पता चला था। आईटी अधिकारियों का मानना है कि अबू आजमी को हवाला चैनलों के माध्यम से 40 करोड़ रुपए भेजे गए थे।

यह भी पढ़ें: देवरिया हत्याकांड में योगी का बड़ा एक्शन, SDM-CO समेत 15 अफसर सस्पेंड

इसके पहले भी आईटी ने कोलाबा में अबू आजमी के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके साथ ही आईटी ने मुंबई और वाराणसी में दोशी अग्रवाल और गुप्ता के ठिकानों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया था।