
HSBC Hurun List: दुनिया की बड़ी कंपनियों की कमान संभालने वाले 15 युवा उत्तर प्रदेश से हैं। इनमें यूट्यूब और पोस्टमैन जैसी कंपनियों के प्रमुख भी शामिल हैं। यूपी के इन होनहार युवाओं की एंट्री बड़ी कंपनियों के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी बढ़ रही है। ये युवा आगरा, गाजियाबाद, मेरठ, झांसी, लखनऊ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज और महाराजगंज जैसे जिलों से जुड़े हैं।
एचएसबीसी हुरुन ग्लोबल लिस्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला पहले स्थान पर और अल्फाबेट (गूगल की पैरेंट कंपनी) के सीईओ सुंदर पिचाई दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, लखनऊ के नील मोहन, जो यूट्यूब के सीईओ हैं, तीसरे स्थान पर हैं। भारतीयों द्वारा संचालित इन वैश्विक कंपनियों की कुल नेटवर्थ लगभग 10 खरब डॉलर है। हुरुन इंडिया ने सबसे प्रभावशाली भारतीयों की पहचान करने के लिए 400 लोगों को अपनी सूची में शामिल किया है।
2024 की एचएसबीसी हुरुन ग्लोबल इंडियंस लिस्ट के अनुसार, सैन फ्रांसिस्को में सबसे ज्यादा भारतीय प्रभावशाली लोग रहते हैं, जिनकी संख्या 37 है। लंदन में 8 और दुबई में 6 भारतीय हैं।
Published on:
25 Jan 2025 10:17 am

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
