
चमोली में कार से युवती की जली लाश बरामद हुई है
Crime News:सुनसान सड़क किनारे जली हुई कार से युवती का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। ये सनसनीखेज मामला उत्तराखंड के चमोली जिले में सामने आया है। चमोली के जोशीमठ में तपोवन के पास नीती-मलारी बॉर्डर रोड पर आज जली हुई कार देख लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी ली तो भीतर जलकर कंकाल में तब्दील हो चुके एक महिला का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई थी। घटनास्थल पर एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ और सीओ भी पहुंचे। यह घटना शनिवार देर रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच की बताई जा रही है। युवती की हत्या के बाद शव जलाने के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चमोली के एसपी सर्वेश पंवार के मुताबिक आज सुबह सात बजे पुलिस को चांचडी गांव के पास एक रिट्ज कार के अंदर महिला का जला शव की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीमें मौके पर जांच कर रही हैं। एसपी के मुताबिक मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
चमोली में मारुति रिट्स केए, 01एजी 0590 से युवती का कंकाल बरामद होने से खलबली मची हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक युवक और युवती को शनिवार सुबह घूमते हुए देखा गया था। शुक्रवार को भी यह कार जोशीमठ में लोगों को घूमती हुई दिखी थी। ये कार संतोष कुमार सेनापति निवासी डी नंबर 55, आर नंबर आठ, द्वितीय तल, 2 मेन ग्रीन फ्यूचर होटल कृष्णयानपालया कस्तूरी नगर बैंगलोर के नाम पंजीकृत हैं। कार में सवार महिला का शव जली अवस्था में बरामद हुआ है। उसके साथ मौजूद युवक फरार हो गया है। युवक पर ही हत्या के बाद युवती को कार सहित जिंदा फूंकने का संदेह जताया जा रहा है।
Updated on:
06 Apr 2025 04:49 pm
Published on:
06 Apr 2025 04:47 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
