
कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी आज लखनऊ में ग्रहण करेंगे कार्यभार
Congress President Brijlal Khabri बृजलाल खाबरी 8 अक्टूबर शनिवार को कांग्रेस आफिस लखनऊ में नवनियुक्त कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष को गले लगाकर बधाई दी। खाबरी ने कार्यभार संभालने से पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। बृजलाल खाबरी के साथ छह प्रांतीय अध्यक्ष भी अपनी सौंपी गई जिम्मेदारी का पदभार ग्रहण किया। बृजलाल खाबरी उरई से सड़क मार्ग से राजधानी लखनऊ आए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नए अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के स्वागत के लिए उरई से लखनऊ तक स्वागत किया।
प्रदेश मुख्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता - दिनेश सिंह
सेवादल के मुख्य संगठक प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी हो रही है। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई समेत अन्य कांग्रेस के फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी भी प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए तैयारियां कर रहे हैं। कांग्रेस के संगठन महासचिव दिनेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रदेश मुख्यालय पहुंचने का अनुरोध किया है।
छह प्रांतीय अध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया
कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष बृजलाल खाबरी समेत सभी प्रांतीय अध्यक्षों आज कार्यभार ग्रहण किया। कांग्रेस पार्टी ने छह प्रांतीय अध्यक्ष चुने हैं। जिनमें नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव (इटावा) व योगेश दीक्षित ने पदभार ग्रहण कर लिया है।
दलित वोट को लुभाएगे बृजलाल खाबरी
बृजलाल खाबरी जमीनी और संगठन के अनुभवी नेता हैं। उनकी सांगठानिक सूझबूझ का लाभ कांग्रेस को मिलेगा। लंबे समय से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष न होने की वजह से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा हुआ है। इस मनोबल को मजबूत करने और बिखरे हुए संगठन को एक सूत्र में बांधने की चुनौती उनके सामने होगी। निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 करीब आ गए हैं। अभी तो सबसे बड़ी चुनौती नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सामने यूपी निकाय चुनाव की है। फिर लोकसभा चुनाव। ऐसा माना जा रहा है कि,खाबरी के आने से कांग्रेस का परंपरागत दलित वोट पर पार्टी की पकड़ मजबूत होगी।
Updated on:
08 Oct 2022 05:17 pm
Published on:
08 Oct 2022 11:24 am

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
