
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव का शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर ताबड़तोड़ हमला...लोकसभा में डिंपल ने किया इशारा
Akhilesh Yadav: लोकसभा में सोमवार यानी 22 जुलाई को NEET पेपर लीक मामले को लेकर अखिलेश यादव ने शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान मचे घमासान के बीच विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से कई सवाल पूछे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस दौरान केंद्र पर कई आरोप लगाए। अखिलेश यादव ने कहा "सरकारी सीटें 30 हजार हैं और हर सेंटर पर दो से ढाई हजार बच्चे पास हुए। क्या मंत्री जी ने हर सेंटर के इंफ्रास्ट्रक्चर को जांचा था? जब तक ये मंत्री जी रहेंगे तो बच्चों को न्याय नहीं मिलेगा।"
सपा अध्यक्ष और यूपी के कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव के आरोपों पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी पलटवार किया। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा "अखिलेश जी सब यूपी के सीएम थे तो कितनी बार यूपी में पेपर लीक हुए? पिछले 7 सालों में पेपर लीक का कोई सबूत नहीं मिला और ये मामला भी सुप्रीम कोर्ट में है। पूरी जिम्मेदारी से कह सकता हूं कि इस मुद्दे के बाद 240 से अधिक परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं।"
लोकसभा में सोमवार को अखिलेश यादव ने शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर आरोपों की झड़ी लगानी शुरू की। इस बीच ठीक उनके पीछे बैठी डिंपल यादव उन्हें ध्यान से सुनती रहीं। वहीं अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाईं ओर बैठे। जबकि अखिलेश यादव के दाईं ओर वाली सीट पर राहुल गांधी बैठे और अखिलेश यादव की बातें बड़े ध्यान से सुनते रहे। इस सबके बीच डिंपल यादव ने एक इशारा भी किया। हालांकि यह इशारा किसे किया गया। ये वीडियो में साफ नहीं हो पाया है।
संबंधित विषय:
Updated on:
22 Jul 2024 03:57 pm
Published on:
22 Jul 2024 03:55 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
