scriptHolashtak 2023 Upay: होलाअष्टक पर जरूर ट्राय करें ये महा उपाय, टल जाएगा बड़े से बड़ा संकट, मिलेगा सुख, बढ़ेगी समृद्धि | Holashtak 2023 Maha Upay: Try Holashtal Upay for health and wealth | Patrika News
Lifestyle News

Holashtak 2023 Upay: होलाअष्टक पर जरूर ट्राय करें ये महा उपाय, टल जाएगा बड़े से बड़ा संकट, मिलेगा सुख, बढ़ेगी समृद्धि

Holashtak 2023 Ke Upay यहां यह कहा जाए कि यदि आपको बड़ी से बड़ी किसी मुश्किल से बचना है, तो इन महा उपायों को जरूर आजमाएं। पत्रिका.कॉम में ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं ऐसे ही उपाय जो टाल सकते हैं बड़े से बड़ा संकट…

Feb 23, 2023 / 06:11 pm

Sanjana Kumar

holashtak_date_and_upay.jpg

Holashtak 2023 Ke Upay होली से पहले लगने वाले होलाष्टक के 8 दिन भले ही शुभ या मांगलिक कार्यों के लिए वर्जित माने गए हों, लेकिन इन दिनों में कुछ ज्योतिष उपाय करके जीवन में आने वाले बड़े से बड़े संकट या मुश्लि को टाला जा सकता है। यहां यह कहा जाए कि यदि आपको बड़ी से बड़ी किसी मुश्किल से बचना है, तो इन महा उपायों को जरूर आजमाएं। पत्रिका.कॉम में ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं ऐसे ही उपाय जो टाल सकते हैं बड़े से बड़ा संकट…

 

होलाष्टक 2023 Holashtak 2023 Ke Upay
इस बार होलाष्टक 27 फरवरी 2023 को शुरू हो रहे हैं। यह 7 मार्च को संपन्न होंगे। होलाष्टक में कुछ नियम कायदे माने गए हैं। माना जाता है कि इनकी अनदेखी कई तरह की परेशानियां और मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती हैं। इसी तहर ज्योतिष में भी इन आठ दिनों के लिए आठ उपाय बताए गए हैं। इन्हें होलाष्टक महाउपाय कहा जाता है। माना जाता है जिसने होलाष्टक के दिन ये अचूक उपाय किए, उनकी जिंदगी से कई मुश्किलें और संकट टल जाते हैं। यही नहीं इन महाउपायों से सौभाग्य भी जागता है।

होलाष्टक के महा उपाय Holashtak 2023 Ke Upay

– Holashtak 2023 Ke Upay यदि आप कठिन परिश्रम करने के बाद आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे हैं और आप पर कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है तो इस साल होलाष्टक पर धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस पूजा में श्रीसूक्तऔर ऋण मोचन मंगल स्रोत का पाठ करें। ऐसा करने से आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है और आप सारे कर्ज से जल्दी ही मुक्त हो जाते हैं।

– Holashtak 2023 Ke Upay ज्योतिष के मुताबिक यदि आप लंबे समय से किसी रोग या दोष से परेशान हैं। तो आपको इस होलाष्टक के दौरान विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। साथ ही उनके महामंत्र यानी महामृत्युंजय मंत्र का रुद्राक्ष की माला से जाप करना चाहिए। शिव के इस दिव्य मंत्र को एक निश्चित संख्या में जपने के बाद उसका दशांश हवन भी जरूर कर लें। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की अकाल मृत्यु का खतरा टल जाता है और वह शत्रुओं पर विजय पाता है।

– Holashtak 2023 Ke Upay ज्योतिष के मुताबिक कुंडली के नवग्रहों की अशुभता को दूर करने तथा शुभ पाने के लिए इस होलाष्टक में विशेष रूप से भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करने से लाभ होगा।

– Holashtak 2023 Ke Upay ज्योतिष के मुताबिक होलाष्टक के दौरान कुंडली में स्थित 8 ग्रह उग्र रहते हैं, ऐसे में उनको शांत करने और उनके अशुभ फल से बचने के लिए व्यक्ति को नवग्रह यंत्र की विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए। साथ ही उनके मंत्रों का जाप उनसे संबंधित माला से ही करना चाहिए।

– Holashtak 2023 Ke Upay होलाष्टक के दौरान भगवान श्री कृष्ण की पूजा का भी महत्व माना गया है। माना जाता है कि इन आठ दिनों में जो व्यक्ति भगवान कृष्ण के विभिन्न रूपों की फलों से, फूलों से अबीर-गुलाल से, धूप-दीप से पूजा और उनके मंत्रों का जाप करता है, उसके जीवन से सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख-सौभाग्य मिलता है।

– Holashtak 2023 Ke Upay ज्योतिष के मुताबिक यदि आप ऐसी लाइफ जी रहे हैं कि जिसमें आपके सामने बड़ी परेशानी है या फिर आपके दुश्मन बहुत हो गए हैं। तो इस होलाष्टक के दौरान प्रतिदिन प्रात:काल सूर्य नारायण भगवान को अघ्र्य दें और उसके बाद आदित्यहृदय स्रोत का तीन बार पाठ जरूर करें।

– Holashtak 2023 Ke Upay होलाष्टक के दौरान फाल्गुन मास की द्वादशी को भगवान श्री विष्णु के अवतार नृसिंह भगवान की पूजा का विधान माना गया है। इसे नृसिंह द्वादशी कहा जाता है। माना जाता है कि होली के तीन दिन पहले भगवान श्री विष्णु के इस अवतार की पूजा से व्यक्ति के जीवन की बड़ी से बड़ी बाधा पलक झपकते ही दूर हो जाती है।

https://youtu.be/moafrqUaHkg

Hindi News/ Lifestyle News / Holashtak 2023 Upay: होलाअष्टक पर जरूर ट्राय करें ये महा उपाय, टल जाएगा बड़े से बड़ा संकट, मिलेगा सुख, बढ़ेगी समृद्धि

ट्रेंडिंग वीडियो