15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Food For Love Hormone: सिर्फ वैलेंटाइन पर ही नहीं, हमेशा रोमांटिंक रहने के लिए खाएं ये 5 जबरदस्त फूड

वैलेंटाइन डे (Valentine Day Food) यानी 14 फरवरी पर ज्यादातर लोग अपने प्यार का इजहार करने का मौके ढूंढते हैं, ऐसे में इस दिन प्यार जताने के अलग अलग तरीके भी अपनाते हैं। रिलेशनशिप को और मजबूत करने के लिए शरीर में लव हॉर्मोन का उत्पादन सही होना बहुत जरूरी है। आज हम आपको बताते हैं कि लव हॉर्मोन के नाम से जाने जाने वाला ऑक्सीटोसिन को कैसे बढ़ाए जाए, यही नहीं कौन से ऐसे फूड हैं जिन्हें खाने से शरीर में लव हॉर्मोन की मात्रा बढ़ती है।

2 min read
Google source verification
,

love hormones

Love Hormone in Human Body: वैलेंटाइन डे (Valentine Day Food) यानी 14 फरवरी पर ज्यादातर लोग अपने प्यार का इजहार करने का मौके ढूंढते हैं, ऐसे में इस दिन प्यार जताने के अलग अलग तरीके भी अपनाते हैं। रिलेशनशिप को और मजबूत करने के लिए शरीर में लव हॉर्मोन का उत्पादन सही होना बहुत जरूरी है। आज हम आपको बताते हैं कि लव हॉर्मोन के नाम से जाने जाने वाला ऑक्सीटोसिन को कैसे बढ़ाए जाए, यही नहीं कौन से ऐसे फूड हैं जिन्हें खाने से शरीर में लव हॉर्मोन की मात्रा बढ़ती है।

शरीर में ऑक्सीटोसिन (Oxytocin) की मात्रा से ही आपकी फीलिंग्स प्रभावित होती हैं। अगर इसका बैलेंस ठीक रहा तो व्यक्ति एक दूसरे के प्रति प्यार की भावनाएं आसानी से व्यक्त कर पाता है। बता दें कि इस हार्मोन का लोगों के मूड और इमोशन्स पर सकारात्मक असर पड़ता है। ऑक्सीटोसिन मास्तिष्क के एक छोटे से हिस्से हाइपोथैलेमिस में उत्पादित न्यूरोपेप्टाइड है।

क्या है ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन, जानिए इस प्यार के हॉर्मोन के बारे में सब कुछ

फूड (Food For Love Hormone)

ये पांच ऐसे फूड्स हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, सिर्फ एक दिन के लिए बल्कि हमेशा के लिए अपने रिश्ते को मजबूत और प्यारभरा बनाने के लिए इनका सेवन करें

सैल्मन फिश

शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन को बढ़ाने के लिए आप खुद और पार्टनर को भी यह खिला सकते हैं। यह विटामिन डी और ओमेगा- 3 फैटी एसिड का काफी अच्छा स्त्रोत है, इस फिश की मदद से तनाव को कम किया जाता है, साथ ही मानसिक बीमारी भी दूर रहती है।

चिया सीड्स

शरीर में लव हार्मोन को बढ़ाने के लिए चिया सीड्स का सेवन करना काफी ज्यादा प्रभावी साबित हो सकता है। इसमें सैचुरेटिड फैट होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के साथ-साथ ऑक्सीटोसिन लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। आप चाहें तो रोजाना इसे भिगोरकर इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपका मन स्वस्थ्य रहेगा।

डार्क चॉकलेट खाएं

पार्टनर के प्यार को बढ़ाने के लिए उन्हें डार्क चॉकलेट दें। डार्क चॉकलेट सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।यह न सिर्फ ऑक्सीटोसिन को बढ़ाने में मददगार होता है, बल्कि इससे आपके पार्टनर का मूड भी काफी अच्छा हो सकता है। इसमें मैग्नीशियम होता है।

कॉफी

हार्मोन के स्तर को बढ़ाने के लिए आप कॉफी भी पी सकते हैं। कॉफी से तनाव कम होता है। यह ऑक्सीटोसिन न्यूरोन्स को उत्तेजित करने में असरदार होता है। इससे ऑक्सीटोसिन के स्तर को संतुलित रखने में मदद मिलती है।

संतरे का जूस

शरीर में लव हार्मोन को बढ़ाने के लिए आप संतरे का रस पी सकते हैं। यह विटामिन सी का काफी अच्छा स्त्रोत होते हैं। साथ ही इसमें कई अन्य आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो मूड को बेहतर करने में असरदार साबित हो सकते हैं। इससे मेंटल स्थिति को बेहतर किया जा सकता है।

इसके अलावा आप तरबूज, अनार, एवाकाडो भी खा सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य