10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैंने अपनी मां को मार दिया, आकर मुझे गिरफ्तार करो…जमीन के लालच में बेटे ने ही मां का रेत दिया गला

कुशीनगर जिले में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक बेटे ने जमीन के विवाद में अपनी ही मां का गला रेत दिया। इतना ही नहीं उसने पुलिस को भी सूचना देकर हत्या कर देने की बात बताई और गिरफ्तार करने को कहा। इस हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

2 min read
Google source verification

कुशीनगर के अहिरौली थानाक्षेत्र में कलयुगी बेटे ने जमीन की लालच में चाकू से मां का गला ही काट दिया, हैरानी की बात है कि इसके बाद हत्यारोपी बेटे ने खुद ही पुलिस को फोन कर हत्या करने की जानकारी दी। उसकी सूचना पर पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे CO ने उसे हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें: Azamgarh News: 25 हजार की इनामी शिक्षिका गिरफ्तार

पंजाब से आए बेटे ने घंटे भर के अंदर ही मां का रेत दिया गला

चौंकाने वाली बात है कि हत्यारोपी बेटा गुरुवार को ही पंजाब से घर आया था, यहां आने के एक घंटे भी नहीं हुए उसने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दे दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक बृजभूषण दुबे बीते कई वर्षों से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पंजाब में रह रहा था। गांव के घर पर उसकी मां इसरावती अकेले ही रहती थी। पांच साल पहले कोरोना काल में पिता सुरेन्द्र दुबे की मौत हो गई थी।

जमीन बेचने की बात न मानने पर बेटा बना हैवान

गुरुवार की शाम बृजभूषण पंजाब से घर लौटा। घर पहुंचते ही उसने अपनी मां से जमीन जायदाद को लेकर पूछताछ करने लगा। उसने जमीन बेच कर पैसा देने को बोला। मां ने कहा कि दो भाइयों में बराबर बंटवारा होगा।इस पर ब्रजभूषण मां को पीटने लगा और हैवान बन बैठा, इतने से भी मन नहीं भरा तब उसने वहीं पड़े चाकू से मां के शरीर पर कई वार किया और गला रेत दिया। इस बात का उसे जरा भी रंज नहीं हुआ और उसने खुद ही पुलिस को सूचना देकर खुद को गिरफ्तार करने को बोला।

गोरखपुर से पहुंचा छोटा भाई, परिवार में मचा चीख पुकार

सूचना पर CO कुंदन सिंह भारी फोर्स के साथ पहुंचे , घर में खून पसरा हुआ था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाए। घटना के समय घर में मां-बेटे के अलावा कोई मौजूद नहीं था। बृजभूषण का छोटा भाई अनुराग दुबे अपने परिवार के साथ गोरखपुर में रहता है। मां की हत्या किए जाने की सूचना पर अनुराग भी परिवार सहित गांव पहुंचा। मां की हत्या से सदमे में आए परिवार वालों में चीख पुकार मच गई। बेटे द्वारा ही मां की हत्या किए जाने को लेकर लोग काफी द्रवित हैं।

बड़ी खबरें

View All

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग