scriptRajasthan Elections 2023 : कांग्रेस और अशोक गहलोत पर बरसे अमित शाह, बोले – गहलोत सरकार ने राजस्थान को किया बर्बाद | Patrika News
कुचामन शहर

Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस और अशोक गहलोत पर बरसे अमित शाह, बोले – गहलोत सरकार ने राजस्थान को किया बर्बाद

Amit Shah in Kuchaman Public Meeting : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजस्थान के नागौर जिले के डीडवाना कुचामन में आयोजित जनसभा में सीएम अशोक गहलोत पर जमकर बोले। कहा – क्यों कहते है उन्हें जादूगर, बताएं उनके जादू।

कुचामन शहरNov 07, 2023 / 03:18 pm

Sanjay Kumar Srivastava

amit_shah_1_1.jpg

Amit Shah

Amit Shah Kuchaman Visit Today : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के नागौर जिले के डीडवाना कुचामन में आयोजित जनसभा में अपने नागौर के भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन मांगा। इस कुचामन जनसभा में अमित शाह, सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ जमकर बरसे। कांग्रेस और सीएम अशोक गहलोत की योजनाओं और 7 गारंटियों की पोल खोली। कुचामन जनसभा को संबोधित करते केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, अशोक गहलोत के प्रशंसक उन्हें जादूगर कहते हैं, वो जादूगर तो है ही। इन्होंने जादू कर राजस्थान में बिजली गुल कर दी। स्वास्थ्य की सुविधाएं को धुमिल करने का काम अशोक गहलोत ने किया। रोजगारी और कानून-व्यवस्था भी गुम कर दी। अमित शाह ने आगे कहा, गहलोत सरकार ने राजस्थान को बर्बाद करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। गहलोत सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई

राजस्थान के नागौर जिले के डीडवाना कुचामन सिटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जहां केंद्र में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई वहीं गहलोत सरकार को आइना दिखाया। राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, उदयपुर में दिनदहाड़े कन्हैयालाल तेली की हत्या कर दी। गहलोत जी आपने क्या किया?

रामनवमी और महावीर जयंती पर लगाया प्रतिबंध

अमित शाह ने कहा, रामनवमी और महावीर जयंती पर प्रतिबंध लगा दिया। वहीं कोटा में PFI वाले धड़ल्ले से रैली निकाल रहे हैं। मोदी साहब ने PFI संगठन पर बैन लगा कर संगठन के सदस्यों को जेल में बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें – Rajasthan Election 2023: राजस्थान का सबसे गरीब विधायक बना करोड़पति, हलफनामे में हुआ खुलासा, हर कोई हैरान

सीएम गहलोत पर अमित शाह के आरोप

अमित शाह ने सीएम गहलोत पर आरोप लगाते हुए कहा करोली में धारा 144 लगाई, अलवर में 300 साल पुराना मंदिर बुल्डोजर से तोड़ा, झालावाड़ में कृष्ण वाल्मीकि की पीट-पीट कर हत्या की, भरतपुर में संत विजयदास को आत्महत्या करनी पड़ी और सलासर में राम दरबार को भी बुलडोजर से गिराने का काम किया है। उन्होंने पूछा ये तुष्टीकरण की राजनीति चल सकती है कब तक चलेगी।

यह भी पढ़ें – Rajasthan Elections 2023 : अशोक गहलोत पर प्रह्लाद जोशी का वार, फिर प्रियांक खरगे का काउंटर अटैक, सुन कर रह जाएंगे हैरान

Hindi News/ Kuchaman City / Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस और अशोक गहलोत पर बरसे अमित शाह, बोले – गहलोत सरकार ने राजस्थान को किया बर्बाद

ट्रेंडिंग वीडियो