6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Wild life : चम्बल नदी में वन्यजीवों का रोमांच कर रहा आकर्षित

चंबल नदी की खूबसूरती ही पर्यटन प्रेमियों के मन को आकर्षित नहीं करती, जैव विविधता की दृष्टि से भी चम्बल व चम्बल की कराइयां पर्यटकों को रोमांचित करती हैं। घडिय़ाल सेंचुरी में घडिय़ाल रोमांचित करते हैं तो क्षेत्र से बहने वाली चम्बल में दुर्लभ ओटर्स भी देखने को मिलते हैं।

Google source verification

चंबल नदी की खूबसूरती ही पर्यटन प्रेमियों के मन को आकर्षित नहीं करती, जैव विविधता की दृष्टि से भी चम्बल व चम्बल की कराइयां पर्यटकों को रोमांचित करती हैं। घडिय़ाल सेंचुरी में घडिय़ाल रोमांचित करते हैं तो क्षेत्र से बहने वाली चम्बल में दुर्लभ ओटर्स भी देखने को मिलते हैं। क्षेत्र में काफी संख्या में ओटर्स बताए जाते हैं। ये ओटर्स कभी चंबल की लहरों के बीच गर्दन ऊपर उठाकर किनारों के नजारों को देखते नजर आते हैं। कई बार ये अवसर देख किनारों पर आ जाते हैं। इनके शिकार की कला भी पर्यटकों को रोमांचित करती है। इधर, चम्बल में मगरमच्छों की तो जैसे भरमार है। विशालकाय मगरमच्छ कई बार चट्टानों पर देर तक धूप सेंकने का आनंद लेते नजर आते हैं। थोड़ी सी आहट होते ही पानी में डुबकी लगा देते हैं। जल की धाराओं को काटते हुए इनकी दौड़-धूप देखते ही बनती है। पानी में इनकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है, शिकार जबड़े में आ जाए तो फिर ये छोड़ते नहीं।