scriptकोटा शहर के इन इलाकों में कल बंद रहेगी जलापूर्ति | Water supply will remain closed in Kota city tomorrow, Water supply | Patrika News
कोटा

कोटा शहर के इन इलाकों में कल बंद रहेगी जलापूर्ति

मिनी अकेलगढ़ में पम्प की मरम्मत के बाद दुरुस्त होगी व्यवस्था

कोटाSep 23, 2024 / 07:07 pm

shailendra tiwari

Water Problem in kota

Water Problem in kota

जलदाय विभाग के सकतपुरा िस्थत मिनी अकेलगढ़ में 30 एमएलडी जलशोधन संयंत्र के इंटेकवेल पम्प हाउस पर मरम्मत के बाद पुनः स्थापन कार्य किया जाएगा। इसके चलते मंगलवार सुबह 11 से शाम 6 बजे तक जलापूर्ति बन्द रहेगी।
अधिशासी अभियंता श्याम माहेश्वरी ने बताया कि कार्य के दौरान सम्पूर्ण सकतपुरा, नान्ता, बालिता, सम्पूर्ण कुन्हाड़ी, बड़गांव जोन, सम्पूर्ण बून्दी रोड क्षेत्र, शम्भूपुरा जोन, नयाखेड़ा, नयापुरा, सिविल लाइन्स, लाडपुरा, खाईरोड, खण्ड गांवडी, दोस्तपुरा, आर्मी क्षेत्र, खेड़लीफाटक, मालारोड, जनकपुरी, गुरुद्वारा रोड, भीमगंजमण्डी, डडवाडा, सम्पूर्ण स्टेशन क्षेत्र, कैलाशपुरी जोन, भदाना जोन, कालातालाब जोन, सोगरिया जोन, आकाशवाणी कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, पुलिस लाइन रोड की समस्त कॉलोनियां, आरके नगर, शिव नगर, बोरखेड़ा जोन, बारां रोड, नया नोहरा जोन, चन्द्रेसल जोन, रोटेदा, रायपुरा जोन क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हो सकेगी। उक्त क्षेत्रों में शाम 6 बजे के बाद कम जल दबाव से जलापूर्ति हो सकेगी।

Hindi News/ Kota / कोटा शहर के इन इलाकों में कल बंद रहेगी जलापूर्ति

ट्रेंडिंग वीडियो