scriptआज यहां सजेगी 108 किलो फलों की झांकी, देखें लिस्ट कौनसे शिव मंदिर में सजेगी कैसी झांकी | Today a tableau of 108 kg fruits will be decorated here, see the list of which tableau will be decorated in which Shiv temple | Patrika News
कोटा

आज यहां सजेगी 108 किलो फलों की झांकी, देखें लिस्ट कौनसे शिव मंदिर में सजेगी कैसी झांकी

इस वर्ष सावन में कई विशेष संयोग बन रहे हैं। इस वर्ष श्रावण की प्रतिपदा पर सोमवार व सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। आचार्य धीरेन्द्र के अनुसार, इस वर्ष श्रावण माह में पांच सोम व ग्यारह सर्वार्थ सिद्ध योग भी रहेंगे।

कोटाJul 22, 2024 / 02:12 pm

Akshita Deora

सावन माह सोमवार से शुरू होगा। पूरा माह आनंद में बीतेगा। हरियाली व बरखा बयार के बीच लोग गोठ का आनंद लेते नजर आएंगे। बागों में झूले पड़ेंगे। भक्ति का रस भी पूरे माह बिखरेगा। शिव भक्ति की बयार चलेगी। व्रत- पूजन, उपवास किए जाएंगे। भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। आक-धतूरे, बिल्वपत्र व अन्य प्रिय वस्तुएं शिव को अर्पित की जाएंगी। विभिन्न संस्थाओं की ओर से विशेष आयोजन होंगे। कई जगहों पर कथाएं होंगी। मंदिरों मेें आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। कई शिवालयों में सोमवार को विशेष झांकियां सजाई जाएंगी।

सावन की शुरुआत, संयोग के साथ

इस वर्ष सावन में कई विशेष संयोग बन रहे हैं। इस वर्ष श्रावण की प्रतिपदा पर सोमवार व सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। आचार्य धीरेन्द्र के अनुसार, इस वर्ष श्रावण माह में पांच सोम व ग्यारह सर्वार्थ सिद्ध योग भी रहेंगे। सावन माह का समापन रक्षाबंधन पर 19 अगस्त को होगा।
यह भी पढ़ें

135 फीट लबी गुफा में विराजमान है स्वयंभू शिवलिंग, 950 साल से अधिक पुराना है राजस्थान का ये मंदिर

सावन के पहले सोम पर कहां क्या आयोजन

नीलकंठ महादेव मंदिर में सुबह अभिषेक पूजन का दौर चलेगा। शाम को भोलेनाथ के महाकाल स्वरूप में दर्शन करवाए जाएंगे। पुजारी शिव शर्मा ने बताया कि छप्पन भोग की झांकी भी सजाई जाएगी।
तलवंडी श्री राधाकृष्ण मंदिर में स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग शिवालय में जलाभिषेक की भोलेनाथ का पूजन किया जाएगा। प्रवक्ता रवि अग्रवाल ने बताया है कि शाम 6 बजे से विशेष शृंगार के दर्शन करवाए जाएंगे। 108 किलो फलों से झांकी सजाई जाएगी।
यह भी पढ़ें

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान के इन 25 जिलों में आज और कल होगी जमकर बारिश, IMD ने किया अलर्ट जारी

कर्णेश्वर महादेव मंदिर में विशेष झांकी सजाई जाएगी। सुबह अभिषेक के बाद शाम 4 बजे से विशेष शृंगार के दर्शन करवाए जाएंगे। पुजारी श्याम गिरी ने बताया कि इस मौके पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। शाम 7.30 बजे आरती के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Hindi News/ Kota / आज यहां सजेगी 108 किलो फलों की झांकी, देखें लिस्ट कौनसे शिव मंदिर में सजेगी कैसी झांकी

ट्रेंडिंग वीडियो