15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan सरकार ने ‘रसूलपुर’ से बदलकर ‘रामपुर’ रखा नाम, पूरी रात मना जश्न, लगे भारत माता के जयकारे

Rasoolpur To Rampura Village Name Change: दरअसल गांव के लोग लंबे समय से गांव का नाम बदलने की मांग कर रहे थे और इसके लिए नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही थी। सरकार के पास तमाम दस्तावेज भेजे गए थे और इसी आधार पर अब नियमानुसार गांव का नाम बदल दिया गया और इसकी पूरी जानकारी जिला कलक्टर के जरिए गांव तक भेजी गई।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Jayant Sharma

Apr 03, 2025

Kota News: राजस्थान के कोटा जिले की लाडपुरा तहसील में स्थित राजस्व गांव रसूलपुर का नाम बदलने के बाद अब वहां जश्न का माहौल है। बुधवार रात बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने जश्न मनाया और डीजे की धुनों पर डांस किया। भारत माता के जयकारे देर रात तक गूंजते रहे। रसूलपुरा गांव का नाम अब बदलकर रामपुर कर दिया गया है और इसकी बकायदा अधिसूचना भी जारी की गई। जश्न और जयकारों के बीच हर कुछ दूरी पर आतिशबाजी भी की गई और मिठाईयां भी बांटी गई।

दरअसल गांव के लोग लंबे समय से गांव का नाम बदलने की मांग कर रहे थे और इसके लिए नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही थी। सरकार के पास तमाम दस्तावेज भेजे गए थे और इसी आधार पर अब नियमानुसार गांव का नाम बदल दिया गया और इसकी पूरी जानकारी जिला कलक्टर के जरिए गांव तक भेजी गई। नाम बदलने के लिए राजस्थान सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से पत्र व्यवहार किया था। उसके बाद नो ऑब्जेक्शन आने के बाद नाम बदल दिया गया। अब सभी अभिलेखों में भी नियमानुसार बदलाव करने की प्रक्रिया चल रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस गांव की सभ्यता प्राचीन है। यहां नागा साधुओं और रामस्नेही सम्प्रदाय के साधुओं की आज भी समाधियां बनी हुई हैं। यहां पर पत्र व्यवहार में आज भी गांव का नाम खेड़ारामपुरा लिखा जाता है। लेकिन सरकारी दस्तावेजों में नाम दूसरा था। अब जनता, स्थानीय विधायक और प्रशासनिक अफसरों की मदद से नाम बदल दिया गया है।