scriptIndian railway : गुजरात में भारी बारिश से जलमग्न रेल ब्रिज : दिल्ली-मुंबई मार्ग पर कोटा होकर जाने वाली ट्रेनें निरस्त | Rail bridge collapsed due to heavy rains in Gujarat: Trains going via Kota on Delhi-Mumbai route cancelled | Patrika News
कोटा

Indian railway : गुजरात में भारी बारिश से जलमग्न रेल ब्रिज : दिल्ली-मुंबई मार्ग पर कोटा होकर जाने वाली ट्रेनें निरस्त

गुजरात के वडोदरा में भारी बारिश से डूबे ब्रिज से​ दिल्ली-मुंबई मार्ग पर दिल्ली और मुंबई दोनों तरफ से कोटा होकर जाने वाली सात ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

कोटाAug 28, 2024 / 10:20 pm

Mukesh

Indian railway

कोटा होकर गुजरती ट्रेन।

Railway news : गुजरात के वडोदरा में भारी बारिश से डूबे ब्रिज से​ दिल्ली-मुंबई मार्ग पर दिल्ली और मुंबई दोनों तरफ से कोटा होकर जाने वाली सात ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
दरअसल, गुजरात में भारी बारिश के चलते वडोदरा में दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर पर ब्रिज संख्या 561 ब्रिज जलमग्न हो गया है। ऐसे में इस ब्रिज से रेलवे यातायात ठप हो गया है। इसके चलते रेलवे प्रशासन ने यहां होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किया है, तो कई काफी देरी से चल रही है।
नई दिल्ली से मुंबई जाने वाली रद्द ट्रेनें –
1.ट्रेन नंबर 12926 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल पश्चिम एक्सप्रेस 30 अगस्त को रद्द रहेगी।

2.ट्रेन नंबर 12918 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 29 अगस्त को रद्द रहेगी।
3. ट्रेन नम्बर 12952 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल तेजस राजधानी एक्सप्रेस 29 अगस्त को निरस्त रहेगी।
मुंबई से दिल्ली जाने वाली रद्द ट्रेनें
1. ट्रेन नंबर 09075 मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम एक्सप्रेस।
2. ट्रेन नंबर 12925 मुंबई सेंट्रल से अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस।
3. ट्रेन नंबर 22917 बांद्रा टर्मिनस से हरिद्वार सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
4. ट्रेन नंबर 12951 मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस।

सुबह की जगह शाम को हुई रवाना
ट्रेन नंबर 12477 जामनगर श्रीमाता वैष्णो देवी ट्रेन सुबह 8.15 बजे के स्थान पर रि-शेड्यूल कर शाम को 6:18 पर रवाना की गई।

Hindi News/ Kota / Indian railway : गुजरात में भारी बारिश से जलमग्न रेल ब्रिज : दिल्ली-मुंबई मार्ग पर कोटा होकर जाने वाली ट्रेनें निरस्त

ट्रेंडिंग वीडियो