
Kota
Kota Big News: राजस्थान के कोटा जिले से बड़ी खबर आ रही है। महाशिवरात्रि के मौके पर निकाली जा रही शिव बारात में करंट फैल गया ।करंट फैलने से एक दर्जन से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं । यात्रा में अधिकतर बच्चे शामिल थे और धार्मिक झंडा भी बच्चों के हाथ में ही था । यह झंडा अचानक हाई टेंशन लाइन से टच हो गया । इस दौरान यह करंट फैला।
बताया जा रहा है करीब 15 लोगों को सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है उनमें से कुछ की हालत गंभीर है एमबीएस अस्पताल में भी बच्चों को भर्ती कराया गया है निजी अस्पताल और सरकारी अस्पताल में परिजनों और अन्य लोगों की भारी भीड़ है
बताया जा रहा है कि यह पूरा आयोजन कुछ लोगों के द्वारा किया गया था । कुल्हाड़ी इलाके में काली बस्ती में रहने वाले लोगों की तरफ से यह आयोजन हुआ था। शिव बारात में आज इस आयोजन के दौरान अचानक करंट फैल गया। आईजी रवि दत्त ने बताया कि कुछ बच्चे गंभीर रूप से झूलते हैं । अधिकतर की उम्र दस साल से लेकर सोलह साल के बीच की है। एक बच्चा सत्तर फीसदी तक झुलस गया है। उसकी हालत गंभीर है। दो अन्य बच्चे भी गंभीर हालत में बताए जा रहे हैं । उधर इस घटना की जानकारी सांसद ओम बिरला तक भी पहुंची है। वह भी कुछ देर में अस्पताल पहुंचने के बारे में बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शिव बारात का आयोजन करने वाले लोगों से मारपीट की है। पुलिस मौके पर तैनात है । अस्पतालों में भीड़ जुटी जा रही है।
Published on:
08 Mar 2024 01:41 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
