scriptKota Mandi Bhav : लहसुन तेज, सोयाबीन व सरसों मंदा, कल बंद रहेगी मंडी | Kota Mandi Bhav, Garlic Price high, soybean and mustard Down, Mandi will remain closed tomorrow | Patrika News
कोटा

Kota Mandi Bhav : लहसुन तेज, सोयाबीन व सरसों मंदा, कल बंद रहेगी मंडी

लहसुन के भाव 6000 से 28500 रुपए प्रति क्विंटल रहे। लहसुन 1000 रुपए तेज रहा। किराना बाजार में खाद्य पदार्थ के भाव स्थिर रहे।

कोटाSep 16, 2024 / 07:48 pm

shailendra tiwari

भामाशाहमंडी में सोमवार को विभिन्न कृषि जिंसों की आवक लगभग 30 हजार कट्टे की रही। सोयाबीन 100, सरसों 50 मंदी रुपए प्रति क्विंटल मंदा रहा। लहसुन के भाव 6000 से 28500 रुपए प्रति क्विंटल रहे। लहसुन 1000 रुपए तेज रहा। किराना बाजार में खाद्य पदार्थ के भाव स्थिर रहे।
भाव : गेहूं 2650 से 2800, धान सुगन्धा 2200 से 2451, धान (1509) 2500 से 2600, धान (1718) 3200 से 3400, धान पूसा 2300 से 2701, सोयाबीन 3900 से 4800, सरसों 5800 से 6400, अलसी 5300 से 5650, ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 3500 से 4000, बाजरा 2000 से 2150, मक्का 2000 से 2300,जौ नया 1900 से 2150, तिल्ली 11500 से 13500, मैथी 4700 से 5300, कलौंजी 13000 से 17850, धनिया सूखा बादामी 5700 से 6200, धनिया ईगल 6150 से 6300, रंगदार 6500 से 7500, मूंग नया 6500 से 8000, उड़द 6000 से 8300, चना देशी 6500 से 7100, चना मौसमी 6500 से 7100, चना पेप्सी 6500 से 7200 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड : फॉर्च्यून 2040, चंबल 1990, सदाबहार 1920, लोकल रिफाइंड 1820, सोयुग गोल्ड 1910, दीप ज्योति 1940, सरसों स्वास्तिक 2480, अलसी 2320 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली : ट्रक 2960, स्वास्तिक निवाई 2590, कोटा स्वास्तिक 2540, सोना सिक्का 2780 रुपए प्रति टिन।

वनस्पति घी: स्कूटर 1710, अशोका 1710 रुपए प्रतिटिन।

चीनी: 4040 से 4080 प्रति क्विंटल।
देसी घी: मिल्क फूड 7850, कोटा फ्रेश 7740, पारस 8080, नोवा 7700, अमूल 8650, सरस 8400, मधुसूदन 8540 रुपए प्रतिटिन।

चावल व दाल: बासमती चावल 8000-9000, मूंग दाल 8800-9300, मूंग मोगर 9700-10300, उड़द दाल 10000-10800, उड़द मोगर 10800-12600, तुअर दाल 14000-16200, चना दाल 9100-9400, मसूर दाल 7000-7300 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
कोटा सर्राफा : सोना स्थिर, चांदी 400 रुपए तेज

कोटा. सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी में तेजी रही। जेवराती सोना स्थिर रहा। चांदी में 400 रुपए तेज होकर भाव 87600 प्रति किलो रहे। कैडबरी सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 74500 हो गए। शुद्ध सोने के प्रति 10 ग्राम भाव 74900 हो गए।
गोल्ड (24k) : 74600

गोल्ड (22k) : 69074

गोल्ड (20k) : 64870

गोल्ड (18k) : 59680

गोल्ड (14k) : 52535

(प्रति 10 ग्राम: जीएसटी व अन्य खर्चे अलग)

भामाशाहमंडी में अवकाश रहेगा
अनंत चतुर्दशी के उपलक्ष में मंगलवार को सेठ भामाशाह कृषि उपज मंडी में अवकाश रहेगा। यह जानकारी कोटा ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेन्ट्स एसोसिएशन के महामंत्री महेश खण्डेलवाल ने दी। इधर, दोनों न्यू सर्राफा बाजार व स्वर्ण रजत मार्केट भी पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।

Hindi News/ Kota / Kota Mandi Bhav : लहसुन तेज, सोयाबीन व सरसों मंदा, कल बंद रहेगी मंडी

ट्रेंडिंग वीडियो