scriptअंतरराष्ट्रीय योग दिवस: उत्साह से किया योगाभ्यास, नियमित योग का लिया संकल्प | International Yoga Day: Yoga done with enthusiasm, resolved to do regu | Patrika News
कोटा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: उत्साह से किया योगाभ्यास, नियमित योग का लिया संकल्प

हर वर्ग के सदस्य ने किया योग: योगाचार्याे ने कराए योग-प्राणायाम, अनेक जगह हुए आयोजन

कोटाJun 22, 2023 / 01:47 am

Narendra

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: उत्साह से किया योगाभ्यास, नियमित योग का लिया संकल्प

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: उत्साह से किया योगाभ्यास, नियमित योग का लिया संकल्प

रावतभाटा. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उपखंड स्तरीय कार्यक्रम पर मानव मंदिर में उपखंड अधिकारी दीपक सिंह खटाना ने शुभारंभ किया। योग प्रतिभा दशोरा, राधेश्याम शर्मा ने कराया। कार्यक्रम में एडीएम रामसुख गुर्जर, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजबीरी देवी, अधिशासी अधिकारी मोहम्मद सुहेल शेख, नोडल आयुर्वेद अधिकारी जगदीश चंद्र पंचोली, ओम प्रकाश मीणा, कोषाधिकारी महावीर चौधरी सहित अधिकारी, कर्मचारी, नागरिकों, शिक्षकों ने भाग लिया। हैवी वाटर कॉलोनी में वनस्थली में जनरल मैनेजर वीवी उपाध्याय ने कार्यक्रम की शुरुआत की। योगाचार्य राधेश्याम शर्मा ने योग कराया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, बीएम नावारिया, सुनील राहुल आदि उपस्थित रहे। सेंट पॉल्स सेकंडरी स्कूल में शिक्षक भगवत किशोर के सानिध्य में स्टाफ सदस्य व विद्यार्थियों ने योग किया। ममता सिंह ने योग दिवस के बारे में जानकारी दी। फादर डॉटी जॉसफ ने बताया कि नियमित योग व प्राणायाम से असाध्य बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय, क्रमांक-3 में उपप्राचार्य सन्देश कुमार राय के निर्देशन में शिखा चौरासिया, गौरव सहरावत ने विद्यार्थियों को योगासन कराया। प्रधानाध्यापक महेश सिंह चौधरी, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने योगासन किया। परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 4 में योग का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार ने की। शारीरिक शिक्षक अमित कुमार पाल ने विभिन्न योग आसन करवाए। सभी विद्यार्थियों ने योग किया और उनके साथ ही उप-प्राचार्य मुकुंद देवधर, प्रधानाध्यापिका अंजू खुराना व स्टाफ ने योग किया। आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय रावतभाटा में पतंजलि योगपीठ के योगाचार्य सुदर्शन ङ्क्षसह ने योग करवाया गया। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार वैष्णव ने बताया कि 150 जनों ने योग किया। प्राथमिक विभाग की प्रधानाचार्य सुशीला मोहनपुरिया ने आभार प्रकट किया। परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय क्रमांक- 2, में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य लोकेश जोशी ने किया। योग आचार्य राधेश्याम शर्मा थे। योग आचार्य ने विद्यार्थियों को योग कराया। प्रधानाध्यापक पवनकुमार, शारीरिक शिक्षक एएच खान, रंजना यादव, नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह ढाका, राजीव शर्मा, सुनील कुमार यादव, रमेश तिल्वे आदि शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ योग किया। श्रीराम बाल विद्या मन्दिर उ. प्रा. विद्यालय भैंसरोडगढ़ में विश्व योग दिवस मनाया। संयोजक भगवान सिंह गौड़ ने बताया प्रात: 6:30 पर ग्रामवासी, विद्यालय परिवार, मातृशक्ति ने कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र शर्मा ने योग सिखाया। इस अवसर पर मोडूलाल श्रृंगी ने योग के महत्व को साझा किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास राणा प्रताप सागर इंडिया गेट गार्डन में केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा महाजनसंपर्क अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। योग गुरु सीमा दुबे व अदिति कौरव ने विभिन्न योग का अभ्यास करवाया। बेगूं विधानसभा कार्यक्रम संयोजक कमलेंद्र सिंह हाड़ा ने केंद्र सरकार की योजनाओं को बताया। बेगूं विधानसभा में 43 जगह योग शिविर का आयोजन किया गया। महाजनसंपर्क अभियान के जिला सहसंयोजक रघु शर्मा, ओंकार लाल वैष्णव ने विचार व्यक्त किए। राजकुमार वधवा ने आभार व्यक्त किया। व्यवस्थापक के रूप में बालकिशन गुलाटी, महिला मोर्चा अध्यक्ष राजू चौधरी और पार्षद मनीष गिरी आनंद प्रकाश शर्मा रहे। कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख मधुकंवर हाड़ा, लीला शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वीणा दशोरा, नगर अध्यक्ष मंजुलता जंगम, सुरेश विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र दशोरा, पूर्व चेयरमैन बंशीलाल प्रजापत, पार्षद तन्वी शर्मा, रेखा लोधा, पदमा सोनी सहित भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Hindi News/ Kota / अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: उत्साह से किया योगाभ्यास, नियमित योग का लिया संकल्प

ट्रेंडिंग वीडियो