11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा के नयापुरा थाना परिसर में आत्मदाह का प्रयास करने वाले राधेश्याम मीणा की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत

- दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था उपचार

less than 1 minute read
Google source verification
कोटा के नयापुरा थाना परिसर में आत्मदाह का प्रयास करने वाले राधेश्याम मीणा की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत

कोटा के नयापुरा थाना परिसर में आत्मदाह का प्रयास करने वाले राधेश्याम मीणा की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत

कोटा. नयापुरा थाना परिसर में आत्मदाह का प्रयास करने वाले गांवड़ी निवासी राधेश्याम मीणा ने मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कोटा से गई पुलिस टीम अस्पताल में ही पोस्टमार्टम करवाएगी। उसके बाद उसे कोटा लाने की प्रकिया होगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील ने बताया कि राधेश्याम मीणा की अस्पताल में सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल में मौजूद कोटा पुलिस वहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाएगी। उसके बाद उसे कोटा लाने की प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में तीन स्थानीय पार्षद सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया था। आरोपियोंं को कोर्ट ने सोमवार को जमानत भी मिल गई थी। पुलिस अब राधेश्याम द्वारा दी गई रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश करेगी।
पुलिस ने मामले में कांगे्रस पार्षद हरिओम सुमन, हितेश शर्मा व अमित को गिरफ्तार किया गया था। तीनों की ओर से कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी पेश की गई थी। इसकी सोमवार को सुनवाई हुई थी। सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने तीनों आरोपियों को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए थे।

यह है मामला

गौरतलब है कि शहर के नयापुरा थाना परिसर में 15 सितम्बर की रात गांवडी निवासी राधेश्याम मीणा ने स्वयं पर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली थी। पुलिसकमिर्यों ने उस पर बोरे व कम्बल डालकर आग बुझाई थी तथा उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात को राधेश्याम मीणा को जयपुर एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से दिल्ली के लिए रैफर कर दिया गया था। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी विभाग में भर्ती राधेश्याम का उपचार चल रहा था। मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।