
पुलिस गिरफ्त में डोडा चूरा के आरोपी।
Kota news : ग्रामीण पुलिस ने सोमवार को झालावाड़ जिले से कोटा की ओर से कार में तस्करी कर अवैध डोडा चूरा लाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डोडा चूरा कार में 19 कट्टों में भरकर ले जाया जा रहा था। बरामद नशीले पदार्थ की खेप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 44 लाख रुपए आंकी जा रही है।
कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक करन शर्मा ने बताया कि देवली मांझी पुलिस बीती रात आवां तिराहे पर चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान सांगोद की तरफ से जयपुर नम्बर की एक सफेद रंग की कार आते हुए नजर आई। पुलिस टीम ने कार को रुकवाया, तो दोनों कार सवार घबरा गए।
इस पर पुलिस ने कार की चेकिंग की तो कार में 19 कट्टों में भरा अवैध डोडा-चूरा मिला। पुलिस ने कार सवार बारां जिले के छीपाबड़ौद के थूमड़ा गांव निवासी भोजराज मीणा (31) व मुकुट मीणा (25) निवासी थूमडा, छीपाबड़ौद को गिरफ्तार कर लिया। तौल करने पर 19 कट्टों में भरा 295 किलो 300 ग्राम डोडा चूरा पाया गया। पुलिस ने डोडा चूरा बरामद कर कार जब्त कर ली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
अकलेरा से कोटा ला रहे थे
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ये नशे की खेप झालावाड़ जिले के अकलेरा क्षेत्र से कोटा ला रहे थे। पुलिस आरोपियों से उन्हें ये अवैध नशीला पदार्थ बेचने और खरीदने वाले समेत उनके नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।
Updated on:
12 Aug 2024 11:11 pm
Published on:
12 Aug 2024 11:07 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
