3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

25 करोड़ की नई सड़क में बना दो फीट गहरा व एक फीट चौड़ा सुराख

कोरबा. जिस सड़क के लिए सीएम ने स्वीकृति दी थी उसकी गुणवत्ता की पोल सड़क बनने के एक महीने बाद ही सामने आने लगी है। रुमगरा से सतरेंगा तक बनी नई सड़क के बीचोबीच दो फीट गहरा और एक फीट चौड़ा सुराख हो चुका है। सड़क पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

2 min read
Google source verification
25 करोड़ की नई सड़क में बना दो फीट गहरा व एक फीट चौड़ा सुराख

25 करोड़ की नई सड़क में बना दो फीट गहरा व एक फीट चौड़ा सुराख

सतरेंगा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने रुमगरा से लेकर सतरेंगा होते हुए गढ़उपरोड़ा तक की सड़क के निर्माण की घोषणा की थी। करीब 26 करोड़ की लागत से पीएमजीएसवाई द्वारा सड़क का निर्माण किया गया है। हालांकि ठेकेदार द्वारा निर्धारित अवधि से करीब एक साल विलंब से काम पूरा किया गया है। जून में सड़क का काम सतरेंगा तक किसी तरह पूरा किया ही गया था अब सड़क की गुणवत्ता की परतें उखड़ने लगी है। पिछले कुछ दिनों से सड़क के किनारे मिट्टी का कटाव होने से डामर धंसने की शिकायत सामने आ चुकी है। बीच-बीच में डामर उखड़ने और छोटे गड्ढे भी हो चुके हैं।


गुरुवार को सतरेंगा मार्ग पर माखुरपानी के करीब सड़क के बीचोबीच अचानक सुराख हो गया। सड़क के बीच हुए सुराख से कई वाहन चालक हादसे का शिकार होते बाल-बाल बचे। नई सड़क होने की वजह से वाहन अधिक रफ्तार में थे। दूर से वाहन चालकों को गड्ढा नहीं दिख सका। नजदीक आने पर ब्रेक लगाया गया। इस तरह कई वाहन हादसे का शिकार होने से बचे।कुछ राहगीरों ने गड्ढे के पास पत्थर रखा। ताकि लोग गड्ढे से बचकर चले।


0 नीचे की परत में गुणवत्ता दरकिनार
जिस जगह पर सड़क पर सुराख हुआ है उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि डामर के नीचे की परत ही कमजोर थी। सतरेंगा मार्ग पर पहाड़ियों की वजह से पानी नीचे रिसता रहता है। जिस जगह पर कमजोर परत थी वहां पर सुराख हो गया।


बरपाली के पास सड़क दुर्घटना में बालक सहित तीन ग्रामीण घायल
विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम बरपाली कोसा हाउस के पास सड़क दुर्घटना में तीन ग्रामीण घायल हो गए। इसमें दिलीप सिंह उम्र ३२ वर्ष और उनके पिता विशु सिंह 65 वर्ष के अलावा चार साल का बालक विकास सिंह शामिल है। घायल तौलीपाली के निवासी हैं। बाइक से शाम को घर लौट रहे थे। रास्ते में बरपाली कोसा हाउस के पास ग्रामीणों की बाइक दुर्घटना को शिकार हो गई। तीनों को गंभीर चोटें आई है। उन्हें करतला के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Story Loader