कोरबा

12वीं के रिजल्ट से पहले स्टूडेंट ने खुदकुशी, पापा से कहा था – दो पेपर ठीक नहीं बना है…

12th class Student Suicide: 12वीं क्लास के स्टूडेंट ने रिजल्ट आने से पहले ही मौत को गले लगा लिया। (Korba crime news) छात्र ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली

कोरबाMay 05, 2024 / 07:26 am

चंदू निर्मलकर

Korba Crime news: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट इसी महीने जारी होगा। इससे पहले एक दुखद खबर सामने आया है। यहां कोरबा में एक 12वीं क्लास के स्टूडेंट ने रिजल्ट आने से पहले ही मौत को गले लगा लिया। छात्र ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। बताया गया कि मृतक छात्र सुसाइस से पहले पिता को फोन कर इसकी जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार करतला थाना क्षेत्र के फतेगंज निवासी ओमप्रकाश राठिया 12वीं के रिजल्ट को लेकर परेशान रहता था। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि ओमप्रकाश बायो विषय लेकर पढ़ाई कर रहा था। पेपर होने के बाद से वह परेशान था। रिजल्ट नजदीक आते ही उसने यह कदम उठाया।

Korba Crime news:ठीक नहीं बना था दो पेपर

पिता कमल राठिया ने बताया कि बचपन से ही पढ़ने लिखने में ओम प्रकाश होशियार था। 10वीं में भी वह अच्छा अंक हासिल कर बायो विषय लिया था। पेपर के बाद से वह परेशान था। अक्सर कहता था कि 2 विषय का पेपर ठीक से नहीं बन पाया है। उसे समझाया भी था। एक वर्ष और पढ़ाई कर अच्छे अंक ले आना।

Hindi News / Korba / 12वीं के रिजल्ट से पहले स्टूडेंट ने खुदकुशी, पापा से कहा था – दो पेपर ठीक नहीं बना है…

Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.