scriptट्रेन में पकड़ाई प्रतिबंधित मांगुर | korba : Train Pakdhai restricted Mangur | Patrika News
कोरबा

ट्रेन में पकड़ाई प्रतिबंधित मांगुर

मत्स्य विभाग ने सोमवार को रेलवे स्टेशन से शासन द्वारा प्रतिबंधित मांगुर
प्रजाति की मछलियों को जब्त किया  है। हालांकि इस दौरान किसी व्यक्ति को
पकड़ में नहीं लिया गया है।

कोरबाFeb 16, 2016 / 11:17 am

Piyushkant Chaturvedi

restricted Mangur

Train Pakdhai restricted Mangur

कोरबा .मत्स्य विभाग ने सोमवार को रेलवे स्टेशन से शासन द्वारा प्रतिबंधित मांगुर प्रजाति की मछलियों को जब्त किया है। हालांकि इस दौरान किसी व्यक्ति को पकड़ में नहीं लिया गया है। जिले के स्थानीय बाजारों में मत्स्योद्योग विभाग को प्रतिबंधित मांगुर प्रजाति की मछली का व्यवसाय किए जाने की सूचना पूर्व में मिली थी। जिसे संज्ञान मेंं लेते हुए विभाग की टीम ने सोमवार को सक्रियता दिखाई। विभागीय अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि यह प्रतिबंधित मछलियां ही है। जिनका परिवहन रेलवे द्वारा किया जा रहा था। जिसे विभाग ने जब्त कर लिया है।

मत्स्य विभाग ने कुल 12 क्विंटल 61 किलोग्राम मछलियां जब्त की है। जिसने इन मछलियों को मंगाया था, वह भी इन्हें लेने नहीं आया। विशाखापट्टनम से मांगुर मछलियों का परिवहन जिले में किया जा रहा है। इस मामले में किसी व्यक्ति को नहीं पकड़ा गया है। जांच हो रही है।

Hindi News/ Korba / ट्रेन में पकड़ाई प्रतिबंधित मांगुर

ट्रेंडिंग वीडियो