scriptChhattisgarh Crime: 10-12 साल के लड़के-लड़कियां प्यार में हो रहे पागल, अब तक इतने बच्चे हुए घर से फरार | Chhattisgarh Crime: 10-12 year old boys girls going crazy in love | Patrika News
कोरबा

Chhattisgarh Crime: 10-12 साल के लड़के-लड़कियां प्यार में हो रहे पागल, अब तक इतने बच्चे हुए घर से फरार

Chhattisgarh Crime Cases: पुलिस ने हाल ही में ऑपरेशन मुस्कान चला कर 62 लोगों को खोजा है। हालांकि पुलिस की मदद से जब तक लापता लड़के लड़कियों को खोजकर घर पहुंचाया गया है। अलग- अलग थाना क्षेत्रों से लापता बच्चों की तलाश के लिए पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान चलाया है।

कोरबाDec 10, 2023 / 03:47 pm

योगेश मिश्रा

korba.jpg
Chhattisgarh Crime Chhattisgarh police
News:
पढ़ने- लिखने की उम्र में लड़के लड़कियां घर छोड़कर भाग रहे हैं। समय के साथ यह प्रवृति गंभीर होती जा रही है। इससे महिलाएं और बच्चों पर नजर रखने वाली सामाजिक संस्थाएं चिंतित हैं।
यह भी पढ़ें

दर्दनाक हादसा! मार्बल से दबकर 2 मजदूरों की हुई ऐसी मौत, जानकार उड़ जाएंगे होश…



पुलिस ने हाल ही में ऑपरेशन मुस्कान चला कर 62 लोगों को खोजा है। हालांकि पुलिस की मदद से जब तक लापता लड़के लड़कियों को खोजकर घर पहुंचाया गया है। अलग- अलग थाना क्षेत्रों से लापता बच्चों की तलाश के लिए पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान चलाया है। इसके तहत पुलिस लापता बच्चों के मामले में अपहरण का केस दर्ज करती है। उन्हें खोजने के लिए हर संभव प्रयास करती है। जरुरत पड़ने पर पुलिस की टीम दूसरे राज्यों में भी जाती है। लापता बच्चों की तलाश के लिए पुलिस ने नवंबर से 6 दिसंबर के बीच ऑपरेशन मुस्कान चलाया।
इसके काफी सार्थक परिणाम सामने आए हैं। पुलिस ने अलग- अलग स्थानों से 12 बालिकाओं को ढूंढकर कोरबा लाया है। विधिवित कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिवार को सौंपा है। खोजबीन के दौरान तीन बच्चों को भी पुलिस ने पकड़ा है। इसके अलावा 12 पुरुष मिले हैं, जो कई माह से लापता थे। इन्हें परिवार के लोग खोज रहे थे। 35 महिलाएं पुलिस की पकड़ में आई हैं, जो घर छोड़कर भाग गई थीं। इनमें कुछ ऐसी भी है, जो दूसरे साथ रह रही थी।
यह भी पढ़ें

कौन बनेगा छत्तीसगढ़ का सीएम.. बीजेपी पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा का बयान, क्या कहा देखिए



नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी को लेकर पुलिस ने लंबी जांच की है। इसमें एक बात स्पष्ट हुई है कि बालिकाओं को झांसा देकर लोग अपने साथ ले गए थे। कोई शादी का प्रलोभन देकर ले गया था तो भविष्य का सपना दिखाकर। पुलिस का कहना है कि बालिक लड़कियों को छुड़ाने के बाद प्रलोभन देकर साथ ले जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। उनपर केस दर्ज किया गया। कई लोगों को रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Hindi News / Korba / Chhattisgarh Crime: 10-12 साल के लड़के-लड़कियां प्यार में हो रहे पागल, अब तक इतने बच्चे हुए घर से फरार

ट्रेंडिंग वीडियो