कोलकाता

ब्लू व्हेल और मोमो के बाद अब राज्य में जानलेवा ऑनलाइन गेम इल्लूमिनाटी की दस्तक !

- कर्सियांग में युवक की मौत, संदेह ऑनलाइन गेम का हुआ है शिकार

2 min read
ब्लू व्हेल और मोमो के बाद अब राज्य में जानलेवा ऑनलाइन गेम इल्लूमिनाटी की दस्तक !

कोलकाता

ब्लू व्हेल और मोमो के बाद पश्चिम बंगाल में जानलेवा ऑनलाइन गेम इल्लूमिनाटी ने दस्तक दे दी है। दार्जिलिंग जिले के कर्सियांग इलाके में १८ साल के एक युवक की मौत का मामला सामने आया। संदेह जताया जा रहा है कि वह इल्लूमिनाटी का शिकार हुआ है। मृतक का नाम मनीष सार्की है। 20 अगस्त को मनीष का शव उसके फॉर्म हाउस से सटे एक परित्यक्त घर में फंदे से लटकते हुए मिला था। कमरे की दीवारों पर इल्लूमिनाटी से संबंधित कुछ चित्र जैसे- फंदा, पिरामिड की आकृति के बीच एक आंख आदि पाए गए हैं। अनुमान है कि मनीष इल्लूमिनाटी गेम खेल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार उसके मोबाइल फोन का पासवर्ड क्रैक नहीं हो पाया है। मोबाइल खुलने के बाद ही इस बारे में कुछ पता तल पाएगा। मनीष की मौत का कारण जानने के लिए पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।
----

गेम की विस्तृत जानकारी नहीं मिली है
इल्लूमिनाटी गेम के बारे में अभी तक पुलिस को विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। प्राथमिक जांच के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि ब्लू -व्हेल और मोमो की तरह इल्लूमिनाटी गेम में भी प्रतिभागियों को मौत को गले लगाने के लिए उकसाया जाता है। इसमें भी बच्चों को कई लेवल में गेम खिलाया जाता है। उन्हें चैलेंज दिया जाता और अंतत: मौत को गले लगाने के लिए उकसाया जाता है।

----
हाल में सामने आया था मोमो

हाल में राज्य में ऑनलाइन जानलेवा गेम मोमो का मामला सामने आया था। जलपाईगुड़ी जिले के पाण्डापाड़ा इलाके की कविता राय नामक एक युवती के व्हाट्सएप पर मोमो गेम का मसैज आया था। स्नातक की छात्रा में तुरंत उक्त नम्बर को ब्लॉक कर दिया था। सीआईडी मामले की जांच कर रही है। मोमो मामले की गुत्थी सुलझी भी नहीं इसबीच ईल्लूमिनाटी का मामला सामने आ गया।

Published on:
23 Aug 2018 09:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर