1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं की अनूठी पहल : कुपोषण से लड़ने समूह की महिलाएं रोपेंगी एक लाख मुनगा के पौधे

एनआरएलएम की 46 हजार महिलाएं घर के आस-पास खाली जगह पर रोपेंगी दो-दो पौधे

less than 1 minute read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Jul 23, 2022

Women will plant one lakh munga plants to fight malnutrition

Women will plant one lakh munga plants to fight malnutrition

खंडवा. जिले से कुपोषण को भगाने के लिए एनआरएलम की महिलाएं गांव-गांव सहजन ( मुनगा ) का पौधा लगाएंगी। समूह की महिलाओं ने करीब डेढ़ लाख पौधों की नर्सरी तैयार की है। पांच हजार समूहों में 46 हजार महिलाओं ने घरों के आस-पास दो-दो पौधे लगाने का संकल्प लिया है। समूहों की नर्सरी के पौधे पंचायतों में लगाए जाएंगे।

मुनगा के पौधे लगाने की कार्य योजना तैयार की

पंचायत एवं ग्रामीण विभाग ने भी समूहों की नर्सरी से मुनगा के पौधे लगाने की कार्य योजना तैयार की है। जल अभिषेक अभियान के तहत पौधरोपण की कार्य योजना तैयार की है। इस अभियान में अमृत सरोवरों के बांधों पर मुनगा, नीम और करंज के पौधे रोपने की तैयारी है। इसमे अकेले सहजन के एक लाख पौधे शामिल किए गए हैं। मुनगा के अलावा सरोवरों के आस-पास समेत गांव की खाली भूमि पर नीम व करंज के पौधे लगाए जाएंगे। पौधे समूहों की ओर से तैयार की गई नर्सरी से क्रय किए जाएंगे।

अंकुर योजना के तहत भी लगाया जा रहा

जन अभियान परिषद अंकुर योजना के तहत मुनगा के पौधे लगाए जा रहे हैं। इसमें लोग पौध लगाकर अंकुर योजना के तहत वायदूत एप पर फोटो अपलोड करना है। समन्वयक राजकुमार मालाकर ने बताया कि प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से पौधरोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है।

Story Loader