
Viral Video: मध्य प्रदेश के खंडवा में पानी की समस्या को लेकर स्टेट हाइवे पर चक्का जाम करने वालों पर एफआइआर के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया है। पानी नहीं मिलने से परेशान शहर की तीन महिलाओं ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित चिट्टी भेजकर इच्छा मृत्यु देने की मांग की है।
महिलाओं ने यहां पानी की मांग करने वालों पर एफआइआर दर्ज हो रही है। पानी जीवन जीने का आधार है, यह संविधान से मिला आधार है। जीवन नहीं दे सकते हो तो संविधान के अनुसार इच्छा मृत्यु दे दीजिए। इस दौरान महिलाओं का वीडियो भी बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो में कांग्रेस के नेता मुल्लू राठौर भी दिख रहे है। इसके चलते महिलाओं का यह कदम राजनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
धोतरे ने राष्ट्रपति भारत सरकार को भेजे गए पत्र में कहा है कि कई सालों से पेय जल का निजीकरण विश्वा कंपनी को कर दिया गया है। 200 बार पाइप लाइन फूट चुकी है। पानी मांगने वालों पर तो नगर निगम और जिला प्रशासन ने चार घंटे में केस दर्ज करा दिया और जो लूट रहे हैं उन पर छह साल से एफआइआर नहीं दर्ज करा सके। अनीता ने बताया कि मुल्लू से मेरा कोई राजनीतिक संबंध नहीं है। बाजार में चर्चा है कि इस स्वांग के पीछे नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर है। हालांकि मुल्लू राठौर ने इससे इनकार किया है, उन्होंने कहा कि इस मामले में वे मौके पर जरूर गए थे लेकिन वीडियो और चिट्ठी में मेरा कोई रोल नहीं है।
Updated on:
07 Oct 2025 02:18 pm
Published on:
19 Apr 2025 03:04 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
