11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा में कुत्तों का आतंक, खेल रहे बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर काटा, अस्पताल में भर्ती

Dog Bite News : कुत्तों के आतंक से खंडवा शहर के लोग परेशान हैं। एक ही दिन में रविवार को तीन कॉलोनियों में दो कुत्तों ने 5 बच्चे, बजुर्ग महिलाएं समेत 15 लोगों को काट लिया। 10 अस्पताल में भर्ती हैं। शाम में बच्चे जब घर के सामने खेल रहे थे, तब कुत्तों ने हमला किया।

less than 1 minute read
Google source verification
कसडोल में पागल कुत्ते ने 20 लोगों को काटा (photo-patrika)

कसडोल में पागल कुत्ते ने 20 लोगों को काटा (photo-patrika)

Dog Bite News : कुत्तों के आतंक से खंडवा शहर के लोग परेशान हैं। एक ही दिन में रविवार को तीन कॉलोनियों में दो कुत्तों ने 5 बच्चे, बजुर्ग महिला समेत 15 लोगों को काट लिया। 10 अस्पताल में भर्ती हैं। शाम में बच्चे जब घर के सामने खेल रहे थे, तब कुत्तों ने हमला किया।

ये भी पढें - मां दिल्ली के अस्पताल में भर्ती, इधर घर में अकेली बेटी ने कर दिया कांड

बरामदे में घुसकर बच्चे को काटा

सबसे अधिक न्यू गायत्री कॉलोनी(Dog Bite News) के 5 से अधिक बच्चों के कंधे- मुंह, नाक-कान नोंच लिए। ढाई-ढाई साल के तीनों बच्चे को टांके लगे हैं। ढाई साल की उमेरा के कान व पेट को कुत्तों ने नोंचा। ढाई साल के मो. आमिर, मुस्ताक को बरामदे में घुसकर काटा। मुजाफ ड्योढी़ पर था, तभी कुत्ते ने निशाना बनाया। मोईन के कंधे पर काटा है। बुजुर्ग महिला घर के सामने कपड़े निकाल रही थी, तभी कुत्ते ने मुंह में काटा।

ये भी पढें - गर्मी का सितम, रोज अस्पताल पहुंच रहे हजारों मरीज, डायरिया-पेट दर्द की शिकायतें बढ़ी

नगर निगम को बताया जिम्मेदार

नेता प्रतिपक्ष ने भी नगर निगम को बताया जिम्मेदार खंडवा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर ने आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर कई बार नगर निगम में विरोध जताया है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि वर्ष 2024 में कुल 3168 कुत्तों की नसबंदी, नसबंदी केंद्र में करवाई गई, जिसके लिए 33 लाख 20 हजार रुपए की राशि भी नगर निगम से आहरित की गई। एक कुत्ते की नसबंदी पर नगर निगम 1048 रु का खर्च करती है।