15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका इम्पैक्ट : नगर निगम कॉलोनियों समेत नौ जगहों पर रेन वाटर हॉर्वेस्टिंग स्थापित करेगा, जगह चयनित

शहर में साल दर साल पेयजल संकट गहरा रहा है। गर्मी शुरू होते ही बोरवेल, बावडिय़ा, कुएं, हैंडपंप और तालाब सूख जाते हैं। क्योंकि बारिश का पानी मकानों की छातों और आसपास नालियों से बह जाता है। जिसे सहेजने और शहर के लोगों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने निगम प्रशासन गंभीर नहीं है।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Apr 20, 2025

rate water harvesting

पत्रिका ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर प्रकाशित की खबर

पत्रिका ने ‘ धरती की सूख रही कोख, निगम ने सिक्योरिटी मनी जमा कराने के बाद भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर गंभीर नहीं ’ शीर्षक पर मुद्दा उठाया। मामले को नगर निगम आयुक्त ने गंभीरता से लिया और रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्थापित करने के लिए जगह निर्धारित किया है।

तालाब, हैंडपंप और बावडिय़ां, कुएं सूख रहे

शहर में साल दर साल पेयजल संकट गहरा रहा है। गर्मी शुरू होते ही बोरवेल, बावडिय़ा, कुएं, हैंडपंप और तालाब सूख जाते हैं। क्योंकि बारिश का पानी मकानों की छातों और आसपास नालियों से बह जाता है। जिसे सहेजने और शहर के लोगों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने निगम प्रशासन गंभीर नहीं है। मामले को पत्रिका ने प्रमुखता से मुद्दा उठाया तो निगम प्रशासन सक्रिय हो गया है।

रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए निगम करेगा टेंडर

नगर निगम आयुक्त प्रियंका सिंह राजावत ने गंभीर से लेते हुए इस जल गंगा अभियान में शामिल कर लिया है। अभियान के तहत शहर में नौ स्थानों को चिह्नित कर निर्माण कराने की प्रकिया शुरू कर दी है। इसके अलावा नगर निगम रेन वाटर हार्वेस्टिंग के निर्माण के लिए टेंडर निकालने की कागजी कवायद शुरू कर दिया है।

इन जगहों पर स्थापित होंगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग

जल विभाग की कार्य पालन यंत्री वर्षा के अनुसार जल गंगा अभियान के तहत टेंडर निकालने की कवायद शुरू कर दी गई है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्थापित करने के लिए नौ स्थालों का चयन किया गया है। इसमें सेठी नगर एकलव्य कोचिंग के पास बोरिंग का वाटर हार्वेस्टिंग कार्य, पटेल किराना आनंद नगर बोरिंग, अनमोल विहार कॉलोनी, रोशन कुंआ, यादव गैरेज के पास हरगंज, प्रीतम इंडस्ट्रीज छोटा कब्रिस्तान, ठक्कर बप्पा स्कूल बोरिंग, विद्युत नगर बगीचा, पड़ावा मस्जिद के सामने बाेरिंग का वाटर हार्वेस्टिंग कार्य किया जाएगा। इसके लिए अलावा भवन निर्माण की अनुमतियों में अनिवार्य कर दिया गया है।

दस नालों में शोधन की कार्य योजना

नदियों में मिलने वाले दस नालों के शोधन की कार्य योजना तैयार की है। सेंट जॉस स्कूल से रामेश्वर होते हुए तीन पुलिया, शंकर नगर स नवचंडी तक, गुलगुली नाला, गांधी नगर नाला, रामेश्वर नाला, अशोक नगर से कर्मवीर सिटी तक नाला, खारा कुंआ से पोस्ट ऑफिस तक, दादाजी मंदिर के पास स्थित नाला, बंगाी कॉलोनी नाला में शोधन कार्य किया जाएगा।

सात हजार रोपे जाएंगे पौधे

अभियान के तहत सात हजार पौध रोपण की कार्य योजना तैयार की है। इसमें नागचून तालाब के किनारे तीन एकड़ में तीन हजार पौधे, नवकर नगर प्लांटेशन के किनारे दो एकड़ क्षेत्र में तीन हजार पौधे, किशोर कुमार स्मारक के पीछे 500 पौधे, ट्रेचिंग ग्राउंड मार्ग के किनारे 500 पौधे रोपने की कार्य योजना तैयार की है। इसके अलावा शहर के बगीचों में हरित विकास किए जाएंगे। ये पौधे पांच जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पर रोपे जाएंगे।

आयुक्त, नगर निगम, प्रियंका सिंह राजावत का कहना है कि रैन वाटर हार्वेस्टिंग जल गंगा अभियान में शामिल कर लिया गया है। अभियान के तहत शहर में अलग-अलग नौ जगहों पर वाटर हार्वेस्टिंग स्थापित करेंगे। इसके अलावा इसके निर्माण के लिए टेंडर करेंगे। नए भवन अनुमति में प्रभावी ढंग से अनिवार्य कर दिया गया है।