14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कवर्धा

Kawardha News: सिस्टम बदहाल! 3 किमी पैदल चल बीमार महिला को एंबुलेंस तक पहुंचाया, देखें VIDEO

Kawardha News: छत्तीसगढ़ के अंदरूनी इलाकों में आज भी विकास का आभाव है। सड़क न होने की वजह से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Google source verification

Kawardha News: छत्तीसगढ़ के अंदरूनी इलाकों में आज भी विकास का आभाव है। सड़क न होने की वजह से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

एक ऐसा ही मामला पंडरिया ब्लॉक के बांसाटोला गांव से आई है, जहां सड़क नहीं होने की वजह से मेडिकल इमरजेंसी के दौरान एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई। ऐसे में मजबूर परिजनों ने बीमार बैगा आदिवासी महिला को 3 किलोमीटर पहाड़ी रास्तों से पैदल उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया, जहां एंबुलेंस खड़ी थी। वहीं इस मामले में क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा की मामले को लेकर प्रतिक्रया भी सामने आई है.

जानकारी के मुताबिक, बासाटोला निवासी फूलबाई बैगा को एंजायटी की समस्या है। अचानक तेज पेट दर्द हुआ पति ने एंबुलेंस को कॉल किया। सड़क न होने से एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंची। एम्बुलेंस को 3 किलोमीटर दूर में रोड पर रुकना पड़ा। स्टेचर की व्यवस्था भी नहीं थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल कवर्धा रेफर किया गया।

विधायक ने दी प्रतिक्रिया

इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्रीय विधायक ने भी स्वीकार किया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में सड़कें बेहद जर्जर हैं। कहा है कि अगर बहुत ज्यादा जरूरी हुआ तो प्राथमिकता से जल्द सड़क निर्माण कराया जाएगा।