2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कवर्धा

CG Politics: महंत के बयान पर कांग्रेस में संग्राम, पूर्व CM बघेल ने कहा- इस प्रकार घोषणा करने का अधिकार किसी को नहीं..

CG Politics: कवर्धा पहुंचे बघेल ने खुलकर इस पर बात कही। भूपेश बघेल ने कहा कि देखिए यदि उनका खडग़े या वेडुगोपाल जी से बात हुई तो मुझे नहीं मालूम..

Google source verification

CG Politics: टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने वाले बयान के बाद कांग्रेस में संग्राम छिड़ गई है। नेताप्रतिपक्ष के इस बयान पर पूर्व सीएम बघेल ने अपनी बात रखी है। कवर्धा पहुंचे बघेल ने खुलकर इस पर बात कही। भूपेश बघेल ने कहा कि देखिए यदि उनका खडग़े या वेडुगोपाल जी से बात हुई तो मुझे नहीं मालूम। (CG Politics) क्योंकि यह काम हाईकमान का है। यदि उनकी बात हुई होगी महंत जी की, वरिष्ठ नेता है वह दिल्ली जाते रहते हैं। यदि उनकी तरफ से कहा गया आप इस तरह से घोषणा करने के लिए अधिकृत करते हैं और उसके तहत किया होगा तो मुझे नहीं मालूम। प्रदेश में इस प्रकार की घोषणा करने की किसी को अधिकार नहीं है।