No video available
निसूरा.(करौली).तिघरिया गांव के मोडान के पुरा में सोमवार को शहीद कुलदीप ङ्क्षसह गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने किया। शहीद को सम्मान देने के लिए अपार जनसमूह उमड़ा। जब तक सूरज चांद रहेगा कुलदीप तेरा नाम रहेगा जैसे नारों के बीच शहीद को याद किया गया। पायलट एवं अतिथियों ने कुलदीप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वीरांगना मनोज गुर्जर का शॉल ओढाकर सम्मान किया। इस मौके पर सचिन पायलट ने कहा कि सीमा पर डटे भारत मां के इन सपूतों की खातिर ही हम सब देशवासी सुरक्षित हैं। हम चैन की नींद सो पाते हैं। हमें शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे का आह्वान किया। उन्होंने कहा की फौज में जाने के लिए युवा कड़ी मेहनत करता है तैयारी करता है, लेकिन सत्ता में बैठे लोगों ने फौजी की नौकरी को भी 4 साल कर दिया है। हमने इस अग्निवीर योजना का विरोध किया है। उन्होंने किसानों की फसल को समर्थन मूल्य पर खरीद करने के लिए कानून बनाने की बात कही। मेरठ विधायक अतुल प्रधान ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए सचिन पायलट के हाथ मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश तब महान बनता है जब खेत में हल चलाने वाला किसान मजबूत होता है और नौजवान नौकरी पर जाता है। उन्होंने राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की बात कही। गुर्जर नेता विजय बैसला ने गुर्जर आरक्षण को नवीं अनुसूची में डलवाने की मांग उठाई। साथ ही शिक्षा पर जोर देते हुए समाज के विकास के लिए कार्य करने की बात कही। 10 लाख रुपए की घोषणा सांसद भजनलाल जाटव ने शहीद स्मारक पार्क के लिए संसद कोष से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने गुर्जर आरक्षण को नवीं अनुसूची में डलवाने के लिए संसद में मांग उठने की बात कही। मंच संचालन अतर सिंह छाबड़ी एवं गोपेंद्र सिंह पावटा ने किया। समारोह में टोडाभीम विधायक घनश्याम महर, ङ्क्षहडौन विधायक अनीता, दौसा विधायक डीसी बैरवा, पूर्व सांसद मूलचंद मीणा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला, पूर्व विधायक जीआर खटाणा, पूर्व विधायक लखन ङ्क्षसह, पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष शरदो गुर्जर आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि शहीद कुलदीप ङ्क्षसह 16 सितंबर 2011 को 6 राजपूत रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। 18 मार्च 2023 को मेरठ में युद्ध अभ्यास के दौरान शहीद हो गए थे।