4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Monsoon: राजस्थान में यहां बारिश ने लिया विकराल रूप, खोलने पड़े इस चर्चित बांध के 5 गेट

Rajasthan Monsoon: पांचना बांध के 5 गेट खोलकर  20 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। यह पानी बयाना की गंभीर नदी में छोड़ा गया है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Monsoon: 5 gates of Panchna Dam opened due to rise in water level after heavy rains in Karauli district

Rajasthan Monsoon 2024: राजस्थान के करौली जिले में इस बार मानसून कुछ ज्यादा ही मेहरबान है। आज हुई झमाझम बारिश ने जिले को तर कर दिया। खेत लबालब हो गए तो सड़कें दरिया बन गई। वहीं जिले का सबसे बड़ा पांचना बांध छलक उठा और शनिवार को तीसरी बार बांध के गेट खोलकर गंभीर नदी में पानी की निकासी भी करनी पड़ रही है। पांचना बांध के 5 गेट खोलकर 20 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। यह पानी बयाना की गंभीर नदी में छोड़ा गया है। इसको लेकर एक बार फिर प्रशासन की ओर से नदी बहाव क्षेत्र के आस पास रहने वाले गांव के लोगों को सर्तक कर अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सर्तक और सावधान रहने की अपील की है।

जिले में औसत आंकड़े से अधिक बारिश

असल में इस बार मानसून सीजन के महज 56 दिन में ही झमाझम बारिश ने वर्षभर के आंकड़े को पूरा कर डाला है। जिले में वर्षभर का बारिश का औसत आंकड़ा 658 एमएम माना जाता है, जिसके मुकाबले अब तक 667 एमएम बारिश हो चुकी है। जबकि मानसून सीजन के औसत आंकड़े को तो काफी पीछे छोड़ दिया है। जिले में मानसून की औसत बारिश 596 एमएम है। हालांकि यह बात दीगर है कि झमाझम बारिश के बावजूद जिले के प्रमुख बांधों में अभी पानी का इंतजार बना हुआ है। केवल पांचना बांध में ही लबालब हुआ है। हालाकि अभी मानसून का लम्बा दौर बाकी है, ऐसे में उम्मीद है कि आगामी दिनों में अन्य बांधों में भी पानी की आवक होगी।

खेत लबालब, सड़कें बनी दरिया

अधिक बारिश के चलते आमजन और किसानों को परेशानी भी झेलनी पड़ी है। बारिश से जहां खेत लबालब हो गए, वहीं सड़कें दरिया बन गई। खेतों में पानी भरने से कई जग खरीफ की फसल खराब हो गई। कई जगह अभी खेतों में पानी भरा होने से किसान चिंतित है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan News: हर बारिश में क्यों डूब जाता है राजस्थान का ये शहर, सामने आई ऐसी बड़ी वजह