15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

No video available

गेहूं की एमएसपी खरीद आज से : किसानों को गेहूं की फसल पकने का इंतजार, सरकार खरीदारी करने को तैयार

गेहूं की एमएसपी खरीद आज से : किसानों को गेहूं की फसल पकने का इंतजार, सरकार खरीदारी करने को तैयार

Google source verification

राज्य सरकार ने बीते वर्ष बुवाई के सीजन में वर्ष 2025-26 में गेहूं की एमएसपी पर 125 रुपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस राशि देने की घोषणा कर 10 मार्च से खरीद की शुरुआत तय की हुई है। एमएसपी दर 2425 रुपए व बोनस के 125 रुपए सहित कुल 2550 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद का भाव होने से किसान उत्साहित हैं। एफसीआई के अलवर मंडल के क्षेत्राधिकार के करौली जिले मेें भारतीय खाद्य निगम ने करौली, हिण्डौन कृषि मंडी, बलुआपुरा, जीरौता व टोडाभीम में खरीद केन्द्र स्थापित किया है। वहीं भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) नादौती में खरीद केन्द्र स्थापित कर गेहूं की खरीद करेगी। एफसीआई के हिण्डौन केन्द्र के प्रभारी रवीन्द्र गुर्जर ने बताया कि मंडल कार्यालय से जिले के एफसीआई के सभी पांच खरीद केन्द्रों के लिए एक- एक प्रभारी की नियुक्ति कर तुलाई के कांटे, बारदाना व अन्य संसाधन मुहैया कराए गए हैं।

गत वर्ष से घटाए खरीद केंद्र : राज्य सरकार ने बीते वर्ष की तुलना में जिले में गेहूं के खरीद के केन्द्रों कर संख्या में कमी की है। इस बार गेहूं की खरीद एफसीआई खुद कर रही है। जबकि गत वर्ष जिले में 10 खरीद केंद्रों पर एफसीआई के अलावा राजफैड, तिलम संघ और नाफेड को खरीद एजेंसी बनाया था।

2.81 लाख टन गेहूं की उपज का अनुमान

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस बार तापमान और मौसम की अनुकूलता से गेहूं की अच्छी पैदावार का अनुमान है। बीते नवम्बर माह में जिले में 70 हजार 350 हैक्टेयर में गेहूं की बुवाई की थी। इस फसल से 2 लाख 81 हजार 120 टन गेहूं की उपज होने का अनुमान है। जो गत वर्ष की तुलना में 49 हजार टन अधिक है।

हिण्डौन में होगा भण्डारण

एफसआई के सूत्रों के अनुसार जिले में एमएसपी के खरीदे गेहूं का हिण्डौन के राज्य भंडार प्रबंधन निगम के गोदामों में भण्डारण किया जाएगा। इसके लिए गांव क्यारदा खुर्द स्थित गोदामों का आरक्षित किया हुआ है। इनमें भरने के बाद खेडली के गोदामों में गेहूं भेजा जाएगा।

इनका कहना है

राज्य सरकार की ओर से घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार से गेहूं के एमएसपी खरीद केन्द्र शुरू हो जाएंगे। सभी केन्द्रों पर कार्मिक लगाने के साथ संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं। हालांकि अभी नई फसल के गेहूं में तीन सप्ताह का समय लगेगा।

रविन्द्र सिंह गुर्जर, प्रभारी भारतीय खाद्य निगम, हिण्डौनसिटी।

यहां इतने गेहूं की खरीद

केन्द्र मात्रा टन

बुलआपुरा 1100

हिण्डौन 1100

टोडाभीम 1600

करौली 1100

जीरौता 1600

नादौती 1100