Pre monsoon forecast, rain after 3 days of scorching heat, temperature above normal आईएमडी और सीएसए कानपुर के मौसम विभाग ने प्री मानसून को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार तीन दिनों की भीषण गर्मी के बाद प्री मानसून दस्तक देगा।
Pre monsoon forecast: rain after 3 days of scorching heat, temperature above normal आईएमडी ने प्री मानसून बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी पड़ेगी। इसके बाद प्री मानसून बारिश की शुरुआत होगी। आंधी भी आएगी। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के कारण तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। जिससे यूपी के तराई के क्षेत्र में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बारिश भी हो सकती है। लेकिन कानपुर मंडल के जिलों में तेज धूप निकलेगी। इस दौरान बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। बंगाल की खाड़ी का असर मौसम पर पड़ेगा। जिसके कारण 39 डिग्री के तापमान में 44 डिग्री के बराबर गर्मी महसूस होगी।
मौसम विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ऊंचे हल्के आसमान पर हल्के से मध्य बादल छाए रहेंगे कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की भी संभावना है दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। कानपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की जानकारी दी गई है। जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बुधवार 9 अप्रैल का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। यही स्थिति 11 और 12 अप्रैल के रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है।