कानपुर

अब कानपुर में ट्रेन पर पत्थरबाजी, बनारस से दिल्ली जा रही थी वंदे भारत को बनाया निशाना

Now stone pelting on Banaras to Delhi Vande Bharat train in Kanpur बनारस से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन में अराजक तत्वों ने पत्थर फेंक कर दहशत फैला दी। कोच का शीशा टूट गया। कंट्रोल रूम को मिली जानकारी के बाद मौके पर आरपीएफ और जीआरपी पहुंच गई।

कानपुरOct 04, 2024 / 08:19 am

Narendra Awasthi

Now stone pelting on Banaras to Delhi Vande Bharat train in Kanpur उत्तर प्रदेश के कानपुर में बनारस से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन पर अचानक पत्थर की बरसात होने लगी। जिससे कोच का शीशा टूट गया। यात्री दहशत में आ गए। घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने पत्थरबाजी करने वाले स्थान का निरीक्षण किया और अराजकतत्वों की तलाश शुरू की। पुलिस ने पत्थरबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना पनकी रेलवे स्टेशन के आउटर सिंगल के पास की है।
यह भी पढ़ें

आईएमडी मौसम पूर्वानुमान: उत्तर भारत में अब ताबड़तोड़ आएगा पश्चिमी विक्षोभ, इन इलाकों में होगी बारिश

Now stone pelting on Banaras to Delhi Vande Bharat train in Kanpur आईएमडी मौसम पूर्वानुमान: उत्तर भारत में अब ताबड़तोड़ आएगा पश्चिमी विक्षोभ, इन इलाकों में होगी बारिशबीती बृहस्पतिवार की शाम को बनारस से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस कानपुर से आगे बढ़ी थी कि पनकी रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास अराजक तत्वों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। उस समय शाम के 7:05 हुए थे। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ‘सी-7’ कोच नंबर का शीशा टूट गया। जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। गनीमत रही किसी यात्री को चोट नहीं लगी। वंदे भारत ट्रेन के स्टाफ ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी।

यह भी पढ़ें

अयोध्या से दिल्ली जा रही वंदे भारत पहले भरथना और फिर इकदिल स्टेशन पर खड़ी हुई, मचा हड़कंप

पत्थर बाजों की तलाश शुरू

Now stone pelting on Banaras to Delhi Vande Bharat train in Kanpur कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के बाद मौके पर आरपीएफ और जीआरपी पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण किया। अराजकतत्वों ने की तलाश शुरू हुई। आरपीएफ ने पत्थर बाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर किया गया है। पुलिस की काठी में पत्थरबाजों की तलाश कर रही है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Kanpur / अब कानपुर में ट्रेन पर पत्थरबाजी, बनारस से दिल्ली जा रही थी वंदे भारत को बनाया निशाना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.