scriptकानपुर मौसम अपडेट: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट, ठंड बढ़ने की संभावना | Kanpur weather update: Snowfall alert in hilly areas, cold likely to increase | Patrika News
कानपुर

कानपुर मौसम अपडेट: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट, ठंड बढ़ने की संभावना

Snowfall alert in hilly areas, cold to increase आईएमडी ने पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके कारण ठंड बढ़ेगी। इसका असर मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अभी भी 12 डिग्री का अंतर बना हुआ है।

कानपुरOct 21, 2024 / 07:24 am

Narendra Awasthi

दिन और रात के तापमान में भारी अंतर
Snowfall alert in hilly areas, cold to increase भारत मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने की संभावना है। जिसके कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्र में भी दिखाई पड़ेगा। जहां पर हवाएं ठंडी चलेगी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार कानपुर का अधिकतम तापमान अभी भी 34 डिग्री बना हुआ है। न्यूनतम 22 डिग्री के आसपास है। आगामी 22 अक्टूबर को कानपुर आसमान साफ रहेगा। उत्तर क्षेत्र से आने वाली हवाओं का मौसम पर दिखाई पड़ेगा।
यह भी पढ़ें

कानपुर देहात: दुष्कर्म और हत्या मामले में एसपी ने चौकी प्रभारी के बाद थाना प्रभारी को भी किया निलंबित

Snowfall alert in hilly areas, cold to increase उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार आज कानपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन और रात में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। रात में पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। हवा में ठंड का एहसास होगा।

कैसा रहेगा कानपुर में 22 अक्टूबर का मौसम?

मंगलवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। ‌उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। उत्तर दिशा से आने वाली लोगों को ठंड का एहसास करेंगे। मौसम विभाग में पहाड़ी क्षेत्रों में बराबरी का अलर्ट जारी किया है। ‌

Hindi News / Kanpur / कानपुर मौसम अपडेट: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट, ठंड बढ़ने की संभावना

ट्रेंडिंग वीडियो