6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर हिंसा: फंडिंग करने वालों पर कसा शिकंजा, सील मकानों को गिराने की तैयारी

3 जून को कानपुर में हुई हिंसा को पर्दे के पीछे से सपोर्ट करने वाले मुख्य आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होने जा रही है। जिनकी सील की गई बिल्डिंग को गिराने की नोटिस दी जा रही है। इस प्रकार की कुल 7 बिल्डिंग में शामिल है। दावत ए इस्लामी का कार्यालय भी इनमें शामिल है। इसके अतिरिक्त हाजी वशी के बेटे द्वारा सरकारी जमीन पर बनाई जा रही बिल्डिंग को भी शामिल किया गया है।

1 minute read
Google source verification
कानपुर हिंसा: फंडिंग करने वालों पर कसा शिकंजा, सील मकानों को गिराने की तैयारी

कानपुर हिंसा: फंडिंग करने वालों पर कसा शिकंजा, सील मकानों को गिराने की तैयारी

कानपुर में तत्कालीन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान 3 जून को हुई हिंसा पर अब विकास प्राधिकरण बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। कानपुर के मशहूर बिल्डर हाजी वशी की बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण की तैयारी चल रही है।इस संबंध में नोटिस देने जा रहा है। जिसमें सात बिल्डिंग शामिल है। उल्लेखनीय है बीते 3 जून को कानपुर में हुई हिंसा में बिल्डर हाजी वसी मुख्य आरोपी है। जिनके ऊपर हिंसा में फाइनेंस करने का आरोप है। जिन बिल्डिंगों को नोटिस दिया जा रहा है उसमें दावत ए इस्लामी की बिल्डिंग भी शामिल है। जिसको दो नोटिस दिया जा चुका है। लेकिन किसी प्रकार का जवाब नहीं आया है। नोटिस की अवधि खत्म होने के बाद अब जमींदोज करने की नोटिस देने की तैयारी है।

3 जून की हिंसा के बाद जिला प्रशासन के साथ कानपुर विकास प्राधिकरण ने भी हिंसा में शामिल आरोपियों की जांच की तो बड़ा खुलासा निकल कर सामने आया। फंडिंग के आरोपी हाजी वशी की बेनाझाबर स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग पर बुलडोजर चला था। हाजी वसी के पुत्र द्वारा शकीरा स्टेट अनवरगंज में बनाई जा रही बिल्डिंग को भी सील कर दिया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह बिल्डिंग सरकारी भूमि पर बनाई जा रही थी। कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा हाजी वशी की सील की गई कुल 7 बिल्डिंग है। जिन पर कार्रवाई करने की तैयारी है।

विशेष कार्य अधिकारी ने बताया

इस संबंध में विशेष कार्याधिकारी अवनीश सिंह ने बताया कि कंडेल गंज स्थित दावत ए इस्लामी कार्यालय को भी नोटिस भेजा गया था। लेकिन कोई जवाब नहीं आया। अब ध्वस्तीकरण की नोटिस दी जा रही है। इसके साथ ही विभाग में हाजी वसी से नजदीकी रखने वालों पर भी निगाह रखी जा रही है। बताया जाता है नजदीकी रखने वालों में से एक का एक गेस्ट हाउस भी पनकी में बन रहा है।