Police arrested 4 kidnappers along with safe recovery of kidnapped person कानपुर पुलिस में अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। जिसका अपहरण 16 अप्रैल को किया गया था। पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने घटनाक्रम की जानकारी दी।
Police arrested 4 kidnappers along with safe recovery of kidnapped person कानपुर में पुलिस ने युवक के अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर अपहृत को भी सकुशल बरामद कर लिया है। घटना 16 अप्रैल की है। फिरौती के रूप में अपहरणकर्ताओं ने एक लाख की डिमांड की थी। 30 हजार देने के बाद भी अपहरणकर्ताओं ने युवक को नहीं छोड़ा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क कर घटना कम की जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार ने बताया कि थाना पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई शुरू की और युवक को बरामद कर लिया। घटनाक्रम महाराजपुर थाना क्षेत्र के नवोदय पुल के पास का है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रेमपुर निवासी शैलेश कुमार का उस समय अपहरण कर लिया गया था। जब वह पैदल जा रहा था। बाइक लगाकर पहले शैलेश को धोखा दिया और फिर कर से किडनैप कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने अपहृत के परिजनों से एक लाख रुपए फिरौती की मांग की। पिता नहीं 30 हजार रुपए अपहरणकर्ताओं को दिये। लेकिन लड़के को नहीं छोड़ा गया। इसके बाद पिता नहीं महाराजगंज थाना पुलिस से संपर्क किया।
क्या कहते हैं पुलिस उपायुक्त पूर्वी?
इसके बाद घर वालों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह बताया कि महाराजगंज पुलिस में सूचना मिलने के साथ ही अपनी कार्रवाई शुरू करती दी और 2 से 3 घंटे के अंदर अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया। घटना काफी चैलेंजिंग था। क्योंकि युवक के साथ कोई भी घटना हो सकती थी। पुलिस ने युवक को सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करने के साथ कार्रवाई की। इस दौरान चार लड़के गिरफ्तार किया गया है। अपह्वत को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने बताया कि आरोपियों के पास से कार और 4750 रुपए बरामद हुए हैं। गंभीर घटना है। युवक की जान को जोखिम में डाला गया है। 364-ए के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।