15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur: गुब्बारे बेचने वाली बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

Kanpur News: कानपुर में एक गुब्बारे बेचने वाली बच्ची से नारियल पानी बेचने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Kanpur: गुब्बारे बेचने वाली बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

Kanpur: गुब्बारे बेचने वाली बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

Kanpur News: कानपुर के स्वरूप नगर थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक गुब्बारे बेचने वाली बच्ची से नारियल पानी बेचने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची के घर न पहुंचने पर परिजन खोजबीन करते हुए। मोतीझील पहुंचे तो बच्ची वहां पर बदहवास हालत में मिली। काफी पूछने पर बच्ची आपबीती बताते हुए रो-पड़ी जिसके बाद वह उसे लेकर स्वरूप नगर थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर बच्ची को मेडिकल के लिये भेजा है।

बताते चलें कि नवाबगंज निवासी 12 वर्षीय बच्ची मोतीझील में गुब्बारे बेचने का काम करती है। बच्ची की दादी ने बताया कि बच्ची गुब्बारे बेचने के लिये मोतीझील जाने की बात कहकर निकली थी लेकिन जब काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजन ने खोजबीन करते हुए मोतीझील पहुंचे तो वह अंदर कारगिल पार्क में बदहवास हालत में मिली। बच्ची की दादी व परिजनों ने पूछा तो वह फफककर रो पड़ी।

उसने बताया कि मोतीझील में नारियल पानी बेचने का ठेला लगाने वाले चौबेपुर के बंशठी चंद्रनगर निवासी विजयनाथ ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस पर परिजन बच्ची को लेकर स्वरूप नगर थाने पहुंचे। पुलिस ने तुरंत दबिश देते हुए आरोपी युवक को मोतीझील से दबोच लिया।

एसीपी स्वरूप नगर वृजनारायण सिंह ने बताया कि बच्ची की दादी की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्जकर उसे मेडिकल के लिये भेजकर आरोपित को जेल भेजा है।