11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिर्फ 625 ग्राम की रिवाल्वर खरीदिए, कीमत केवल 74 हजार रुपए

फील्डगन फैक्टरी में बनी सबसे हल्की रिवाल्वर, चलाने में ताकत भी नहीं लगेगी, 50 फीट तक मारक क्षमता महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा मुफीद, जेब और पर्स में समा जाएगी हल्की और छोटी रिवाल्वर

less than 1 minute read
Google source verification
सिर्फ 625 ग्राम की रिवाल्वर खरीदिए, कीमत केवल 74 हजार रुपए

सिर्फ 625 ग्राम की रिवाल्वर खरीदिए, कीमत केवल 74 हजार रुपए

कानपुर। जल्द ही आपके लिए बाजार में महिलाओं के लिए मुफीद रिवाल्वर उपलब्ध होगी जो वजन में महज ६२५ ग्राम की होगी और इसे महिलाएं आसानी से चला सकेंगी। इस रिवाल्वर से फायर करने के लिए ज्यादा ताकत नहीं लगानी पड़ती है और इसकी मारक क्षमता भी १५ से २० मीटर तक है। इस लिहाज से कामकाजी महिलाओं को आत्मरक्षा के लिहाज से यह रिवाल्वर रखने में आसानी होगी।

निशंक सबसे हल्की रिवाल्वर
कानपुर की फील्ड गन फैक्टरी की यह अब तक की सबसे हल्की रिवाल्वर है। .३२ बोर की इस रिवाल्वर को निशंक नाम दिया गया है। इसे २९ नवंबर को लांच किया जाएगा। यह रिवाल्वर बाजार में ज्यादा लोगों की पसंद बन सकती है। इस रिवाल्वर को ग्राहकों की पसंद के हिसाब से मिले तथ्यों के आधार पर तैयार किया गया है। इसमे वह सब कुछ है जो गन पसंद करने वाला आम ग्राहक चाहता है।

रिवाल्वर की खासियत
सबसे हल्की इस रिवाल्वर में वजन कम करने के लिए क्रोम प्लेट का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। सिलिंडर, कैच बैरल, हैमर और ट्रिगर को क्रोम प्लेटेड किया गया है। इसमें लगने वाले पेंच की संख्या भी काफी कम है। जबकि कुछ पेंच भी क्रोम प्लेटेड हैं। इसके अलावा रिवाल्वर में गामा स्प्रिंग का प्रयोग किया गया है। जबकि पहले की रिवाल्वर में क्वाइल स्प्रिंग लगती थी, जिस कारण उसे चलाने में ज्यादा ताकत लगती थी।

यह रही कीमत
डीलरों को इस रिवाल्वर के लिए ६८ हजार रुपए और २८ फीसदी जीएसटी चुकाना होगा, जबकि आम ग्राहक को ७४ हजार रुपए और २८ फीसदी जीएसटी अलग से देना होगा। इसका ट्रायल पूरा हो चुका है। इसकी लंबाई महज १७७.८ एमएम है, इसलिए महिलाएं भी आसानी से इसे अपने पर्स में रख सकती हैं। इसका उत्पादन शुरू कर दिया गया है।